अचूक यॉर्कर से उखाड़े रसेल के स्टंप्स, सिराज ने यूं पर्पल कैप पर फिर जमाया कब्जा
Updated on
27-04-2023 08:45 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2023 के धांसू मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया। हाई स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 200 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर की टीम 8 विकेट पर 179 रन तक ही पहुंच सकी। मैच में 3 विकेट लेने के लिए वरुण चक्रवर्ती को भले ही मैन ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन मोहम्मद सिराज के एक गेंद की चर्चा खूब हो रही है।
दरअसल, हाल फिलहाल में बेहद खतरनाक गेंदबाज बनकर उभरे मोहम्मद सिराज ने एक गजब की यॉर्कर पर कैरेबियाई धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल को क्लीन बोल्ड किया। गेंद बिल्कुल जड़ में गिरी थी और स्टंप्स ले उड़ी। इसके बाद रसेल का रिएक्शन देखने लायक था। वह पूरी अवाक रह गए। बोल्ड होने के बाद कुछ देर तक उसी मुद्रा में बैट पकड़े झुके रहे और फिर खड़े होकर पवेलियन की ओर चल पड़े।
आंद्रे रसेल इस तरह बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया। इसके साथ ही पर्पल कैप एक बार फिर सिराज के सिर पर शोभित हो गई है। सिराज के नाम 8 मैचों में 14 विकेट हैं, जबकि उनके साथ ही राशिद खान हैं। राशिद पास भी 14 विकेट हैं। इस लिस्ट में 3 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह 13 विकेट के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। युजवेंद्र चहल और तुषार देशपांडे के नाम 12-12 विकेट हैं।
मैच की बात करें तो जेसन रॉय (29 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 56) की हाफ सेंचुरी और कप्तान नीतीश राणा (21 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के) की धुआंधार पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तूफानी अंदाज में आगाज किया, लेकिन उसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कोहली ने 37 गेंदों में 6 चौके के दम पर 54 रन ठोके, तो महिलाप लोमरोर ने 18 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। इनके अलावा दिनेश कार्तिक ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…