लावरोव बोले- अमेरिका बाधित कर सकता है करार
लावरोव ने कहा कि जहां तक अमेरिका का सवाल है, वे हमारे ऊर्जा को लेकर किए करार को बाधित करेंगे, वे तय है कि इसके बीच में आएंगे। हाल में रूसी ऊर्जा मंत्री निकोले शुल्गिनोव के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान यात्रा के बाद बिलावल भुट्टो की यह पहली रूस यात्रा है। रूसी प्रतिनिधिमंडल नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को तेल देने की संभावना का जायजा लेने इस्लामाबाद गया था।
