एस-400 में शक्तिशाली रडार शामिल
एस-400 मिसाइल सिस्टम में 91N6E पेनोरामिक रडार शामिल होता है, जो 150 किलोमीटर की रेंज में एंटी स्टील्थ लक्ष्यों का पता लगा सकता है। यह रडार बैलिस्टिक मिसाइल का 200 किमी की रेंज में पता लगा सकता है। चार मीटर से बड़े लक्ष्यों को यह 390 किलोमीटर की रेंज से डिटेक्ट कर सकता है। यह स्ट्रैटजिक बॉम्बर विमान को 400 किलोमीटर की दूरी से पहचान सकता है। इसमें 96L6 हाई एल्टीट्यूड रडार भी लगा हुआ है, जो एक साथ 100 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है। यह पहाड़ी इलाकों में भी काफी प्रभावी है।
