रूस दुनिया को दिखा रहा महाविनाशक यार्स परमाणु मिसाइल, अमेरिका तक मचा सकती तबाही
Updated on
29-03-2023 06:52 PM
मास्को: यूक्रेन में चल भीषण युद्ध के बीच रूस की सेना ने अपनी महाविनाशक यार्स अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल के साथ अभ्यास शुरू किया है। इस मिसाइल की रेंज 12 हजार किमी है और यह अमेरिका तक तबाही मचा सकती है। यह रूसी यार्स इतना खतरनाक है कि केवल एक मिसाइल अपने साथ कई परमाणु बम ले जा सकती है। इस अभ्यास में रूस के हजारों की तादाद में सैनिक भी हिस्सा ले रहे हैं। माना जा रहा है कि इस अभ्यास के जरिए रूस अपनी परमाणु ताकत का प्रदर्शन कर रहा है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा, 'कुल 3000 सैनिक और 300 हथियार इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।' रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इरादा है कि यार्स मिसाइल सिस्टम को रूस के 'अपराजेय हथियारों' में शामिल किया जाए। यह यार्स मिसाइल टोपोल सिस्टम की जगह लेगी और जमीनी रास्ते से परमाणु हमला करने का मुख्य हथियार बनाने का इरादा है। इसके दौरान यार्स मोबाइल सिस्टम के साथ रूस के तीन इलाकों में अभ्यास किया जाएगा। रूस ने यह नहीं बताया कि किस इलाके में यह अभ्यास किया जाएगा।
दुनिया से छिपाकर अभ्यास करेगा रूस
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रणनीतिक मिसाइल को संभालने वाले सैनिक इसे छिपाकर करेंगे और इस बात के प्रत्येक कदम उठाए जाएंगे जिससे उसकी अंतरिक्ष से निगरानी नहीं की जा सके। इसमें एयरोस्पेस फोर्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा। यह मिसाइल 12000 किमी तक कई परमाणु बमों के साथ हमला कर सकती है जिससे रूसी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ गई है। इसे ट्रक पर लेकर कहीं भी ले जाया जा सकता है या फिर उसे मिसाइल साइलो में रखा जा सकता है।
यूक्रेन पर पिछले साल हमला करने के बाद रूस ने या तो खुद से या फिर चीन तथा दक्षिण अफ्रीका के साथ कई सैन्य अभ्यास किया है। यही नहीं रूस ने अपने करीबी बेलारूस के साथ भी कई जोरदार युद्धाभ्यास किए हैं। ये अभ्यास यूक्रेन की सीमा पर आयोजित किए गए हैं। रूस ने पिछले दिनों ऐलान किया है कि वह बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करने जा रहा है। इन हथियारों की तैनाती से नाटो देशों के साथ रूस और बेलारूस की टेंशन बढ़ गई है। बेलारूस लगातार यूक्रेन को चेतावनी दे रहा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…