Select Date:

रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला, रेलवे स्टेशन पर दागे रॉकेट

Updated on 25-08-2022 05:35 PM

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रूस ने एक रेलवे स्टेशन पर रॉकेट से हमला किया है। इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले की जानकारी दी है। आपको बता दें कि जेलेंस्की कई दिनों इस बात को लेकर आगाह कर रहे थे कि रूस इस सप्ताह किसी बर्बर कार्रवाई का प्रयास कर सकता है। 

यूक्रेनी समाचार एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जेलेंस्की ने वीडियो के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यह घातक हमला निप्रोपेट्रोवस्क क्षेत्र के चैपलने शहर में हुआ है। शहर की आबादी लगभग 3,500 है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क के पश्चिम में लगभग 145 किमी (90 मील) पश्चिम में चैपलने शहर के एक स्टेशन पर एक ट्रेन पर रॉकेट से हमला हुआ है। जेलेंस्की ने कहा, "रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन दुर्भाग्य से मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।" यूक्रेन के राष्ट्रपति प्रशासन के उप प्रमुख किरिल टिमोशेंको ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक संदेश में कहा कि हमले में एक 11 वर्षीय बच्चे की भी मौत हुई है।

यूक्रेन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बोरिस जॉनसन भी पहुंचे कीव
यूक्रेन ने रूस के साथ जारी युद्ध के बीच बुधवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया और यह यूक्रेन पर रूसी हमला शुरू होने के छह महीने पूरे होने का भी दिन है। वहीं, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी हमलों के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने को कहा। कीव के निवासी बुधवार सुबह सायरन की आवाज सुनकर जागे। इस बीच, ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कीव का दौरा किया है। युद्ध शुरू होने के बाद से जॉनसन का यूक्रेन का यह तीसरा दौरा है। 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.