Select Date:

हमे दुनिया के नक्शे से मिटाने की कोशिश में रूस कीव में मिसाइल अटैक पर भड़के जेलेंस्की

Updated on 10-10-2022 07:18 PM

सोमवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव की सड़कों पर रूसी मिसाइलों ने हमला किया। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने दावा किया कि सुबह करीब आठ बजे से शहर की इमारतों के ऊपर काला धुआं दिख रहा था। साथ ही धमाकों की आवाज आ रही थी। स्थानीय लोगों के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि सुबह से ही शहर में हमले के सायरन बजने शुरू हो गए थे। रूस के मिसाइल अटैक पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने गुस्से में कहा कि रूस हमे मिटाने की कोशिश कर रहा है। देशभर में कई जगहों पर हमलों से यूक्रेनी लगातार मर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कर्च रेलवे ब्रिज पर धमाके के बाद बदले के रूप में रूस का यूक्रेन की धरती पर यह बड़ा हमला है।

सोमवार को राजधानी कीव में मिसाइल अटैक को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गुस्से में आकर कहा कि यूक्रेन के शहरों में विस्फोटों से कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। उन्होंने रूस पर अपने देश को "पृथ्वी के नक्शे से मिटाने" की कोशिश करने का आरोप लगाया।

जेलेंस्की ने कहा, "वे हमें नष्ट करने और हमें धरती से मिटाने की कोशिश कर रहे हैं ... हमारे लोगों को नष्ट दे रहे हैं। आरोप लगाया कि हमारे शहर जापोरिज्जिया में जब लोग अपने घरों पर सो रहे थे, उन्हें मिसाइल अटैक करके मार डाला। निप्रो और कीव में भी ऐसा ही किया गया। जेलेंस्की ने कहा, "हवाई हमलों के सायरन पूरे यूक्रेन में कम नहीं हो रहे हैं। मिसाइलें लगातार गिराई जा रही हैं। दुर्भाग्य से, लोग मर रहे हैं और घायल पड़े हैं।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.