आर्मटा दुनिया का सबसे ताकतवर टैंक
आर्मटा रूस के टी-14 हैवी टैंक और टी-15 आर्मर्ड इंफ्रेंट्री फाइटिंग व्हीकल के लिए एक आधार के रूप में काम करता है। टी-14 आर्मटा टैंक को रूसी कंपनी उरलवगोनज़ावॉड ने बनाया है। यह रूस का अब तक का सबसे अडवांस और शक्तिशाली टैंक है। इसे पहली बार मई 2015 में मॉस्को विक्टरी डे परेड के दौरान सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित किया गया था। आर्मटा की सबसे बड़ी खासियत इसकी मेन गन है। टी-14 आर्मटा में ऑटोमेटिक लोडर के साथ 125एमएम की 2A82-1M स्मूथबोर कैनन लगाई गई है। इसमें 32 राउंड गोले हमेशा रेडी टू यूज कंडीशन में रखे जा सकते हैं।
लेजर गाइडेड मिसाइल भी दाग सकता है आर्मटा
टी-14 आर्मटा की मेन गन 7 से 12 किमी की रेंज वाली एक नई लेजर-गाईडेड मिसाइल भी दाग सकती है। यह टैंक दुश्मन के 152 एमएम टैंक के गोले को भी झेलने में सक्षम है। दुनिया की दूसरी कोई भी टैंक टी-14 आर्मटा जितनी सुरक्षित नहीं है। इस टैंक में अमेरिका के मुख्य यु्द्धक टैंक अब्राम्स टैंक की तुलना में दोगुना मोटा कवच लगा हुआ है। टी-14 आर्मटा एक बार में 45 राउंड तक लेकर जा सकती है। कुछ रूसी स्रोतों के अनुसार, T-14 आर्मटा को भविष्य में 152एमएम की नई तोप से लैस किया जा सकता है।
