Select Date:

यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया शहर में नागरिकों के काफिले पर रूस का मिसाइल अटैक

Updated on 01-10-2022 04:48 PM

यूक्रेन के 18 फीसदी हिस्से को अपने देश में शामिल करके भी रूस की 'भूख' शांत नहीं हुई है। दुनियाभर के देशों से निंदा और प्रतिबंधों की मार झेलने के बावजूद रूसी सेना यूक्रेन में तबाही जारी रखे हुए है। सीएनएन की रिपोर्ट है कि शुक्रवार को यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर में एक नागरिक काफिले पर रूसी मिसाइल के हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए और 88 घायल हो गए।

ज़ापोरिज्जिया क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ऑलेक्जेंडर स्टारुख ने टेलीग्राम पर कहा, "दुश्मन ने ज़ापोरिज्जिया से बाहर निकलते समय एक नागरिक मानवीय काफिले पर रॉकेट हमला किया।" सीएनएन ने यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लाइमेंको के हवाले से बताया कि हमले में मारे गए लोगों में एक 11 साल की लड़की और एक 14 साल का लड़का शामिल है।

गौरतलब है कि इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से चार क्षेत्रों - डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज्जिया के विलय की घोषणा की और दावा किया कि "यह लाखों लोगों की इच्छा है।" मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की नियुक्ति के बाद कहा कि चारों क्षेत्रों के निवासी अब रूस के "हमेशा के लिए नागरिक" होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.