तीन नाटो देशों से सटी है बेलारूस की सीमा
पुतिन ने यह नहीं बताया कि रूसी सामरिक परमाणु हथियारों को बेलारूस में कब तैनात किया जाएगा। बेलारूस की सीमा तीन नाटो देशों पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया के साथ मिलती हैं। रूस और बेलारूस के बीच घनिष्ठ सैन्य संबंध हैं। पिछले साल बेलारूस ने रूस को यूक्रेन में सेना भेजने के लिए अपने क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इस साल जनवरी में युद्ध के बावजूद दोनों देशों की सेनाओं ने साथा युद्धाभ्यास भी किया था।
