Select Date:

अस्पताल की खिड़की से गिरकर रूसी तेल कंपनी के प्रमुख की मौत

Updated on 02-09-2022 06:03 PM

रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी लुकोइल (Lukoil) के प्रमुख रविल मगनोव की गुरुवार को मॉस्को में कथित तौर पर एक अस्पताल की खिड़की से गिरने के बाद मौत हो गई। 1993 में कंपनी की स्थापना के बाद से 67 वर्षीय अपनी कंपनी को सफलतापूर्वक चला रहे थे। गुरुवार को तेल कंपनी ने एक बयान में कहा कि मगनोव का "गंभीर बीमारी" के बाद निधन हो गया। कंपनी ने कहा, "लुकोइल के हजारों कर्मचारी इस गंभीर छति के लिए गहरा शोक व्यक्त करते हैं और रविल मगनोव के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

रॉयटर्स ने भी कई रूसी मीडिया आउटलेट्स का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि 67 वर्षीय रविल मगनोव की मौत हो गई है। लुकोइल के करीबी सूत्रों ने रायटर को बताया कि कंपनी के भीतर इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि ऐसे कोई पुख्ता सबूत या दस्तावेज नहीं मिले हैं जो इन दावों का समर्थन करें कि वे खिड़की से गिरकर मरे। मगनोव से जुड़े लोगों ने रॉयटर्स को बताया कि उनके आत्महत्या करने की संभावना बहुत कम है। 

3 मार्च को, लुकोइल ने यूक्रेन में "दुखद घटनाओं" पर अपनी चिंता व्यक्त की थी और बातचीत के माध्यम से "सशस्त्र संघर्षों को जल्द से जल्द समाप्त करने" का आह्वान किया था। अब उनकी मौत को इसी घटनाक्रम से  जोड़कर देखा जा रहा है। मगनोव रहस्यमय परिस्थितियों में मरने वाले कई हाई-प्रोफाइल बिजनेस नेताओं में से एक हैं। 

हाल के दिनों में रूस में कई ऐसे लोगों की रहस्यमय तरीके से मौत हुई है जो पुतिन के खिलाफ मुखर रहे हैं। मई में, रूसी मीडिया ने बताया कि लुकोइल कंपनी के एक पूर्व प्रबंधक, अलेक्जेंडर सुब्बोटिन, मास्को के बाहर एक घर के तहखाने में मृत पाए गए थे। रूस के एनर्जी सेक्टर से जुड़े कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी पिछले कुछ महीनों में अस्पष्ट परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.