Select Date:

ट्रम्प के घर में घुसी रूसी जासूस:खुद को यूरोप के रईस परिवार की बेटी बताया, जांच में ट्रक ड्राइवर की बेटी निकली

Updated on 31-08-2022 05:21 PM

अमेरिका की खुफिया जांच एजेंसी FBI के राडार पर इन दिनों रूसी बोलने वाली एक यूक्रेनी महिला जासूस है। इसकी पहचान 33 साल की इना याचिशिन के रूप में हुई है। इसने खुफिया जानकारियां जुटाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बंगले मार-ए-लागो पहुंच बनाई।

बंगले में दाखिल होने के लिए उसने खुद को यूरोप के बेहद अमीर परिवार राथ्सचाइल्ड की उत्तराधिकारी एना डे राथ्सचाइल्ड बताया था। उसका मकसद ट्रम्प के बंगले में मौजूद संवेदनशील दस्तावेज की जानकारी जुटाना था। इन्हीं संवेदनशील दस्तावेज को बरामद करने के लिए FBI ने कुछ दिन पहले ट्रम्प के इस बंगले पर छापा मारा था। ट्रम्प अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद भी इन दस्तावेज को वाइट हाउस से उठाकर यहां ले आए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इना 2021 में पहली बार फर्जी पहचान पत्र, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ट्रम्प के बंगले में घुसी थी। पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर जॉन लेफेवरे के मुताबिक, इना खुद को अमीर दिखाने के लिए मर्सिडीज कार में घूमती थी और महंगी घड़ी पहनती थी। वह बताती थी कि उसकी राथ्सचाइल्ड परिवार में परवरिश हुई। उसके यहां अंगूरों के बड़े बाग हैं। इसके अलावा बेशुमार प्रॉपर्टी है। इनमें मोनाको में जायजाद शामिल है।

इना के तार रूस के अपराधी गिरोहों से जुड़े
FBI ने जांच में पाया कि इना असल में एक ट्रक ड्राइवर की बेटी है। FBI के अनुसार, इना के तार रूस के अपराधी गिरोहों से जुड़े हैं। वो चैरिटी ‘यूनाइटेड हार्ट्स ऑफ मर्सी’ की प्रेसीडेंट रह चुकी है। इसकी स्थापना रूस के कारोबारी ने की थी। इससे रूसी अपराधी गिरोहों के लिए फंडिंग की जा रही थी।

ट्रम्प के प्राइवेट गोल्फ कोर्स पर फोटो भी खिंचवाई थी
इना ने ट्रम्प के साथ गोल्फ कोर्स पर फोटो भी खिंचवाई थी। उसने उस फोटो का इस्तेमाल नेटवर्क बढ़ाने के लिए किया। 2021 से 2022 के बीच वह कई बार ट्रम्प के रिजॉर्ट में नजर आई और पार्टियों में ट्रम्प के अमीर दोस्तों से मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.