Select Date:

यूक्रेन के खिलाफ लड़ने से बचने के लिए रूस के लोग भाग रहे

Updated on 28-09-2022 06:54 PM

यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले 216वें दिन भी जारी रहे। इस बीच, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से एक हफ्ते पहले जारी आदेश ने रूस में दहशत मचा दी है। पुतिन ने 3 लाख रिजर्व सैनिकों को यूक्रेन भेजने का आदेश जारी किया था। रूस के कानून के मुताबिक सरकार जरूरत के अनुसार देश में रह रहे कितने भी लोगों को सेना में जंग के दौरान भर्ती कर सकती। उन लोगों को चुनेगी, जो इतिहास में सेना के लिए काम कर चुके हैं।

इस आदेश के बाद लोगों को डर है कि उनका नंबर न लग जाए। इसीलिए वे देश छोड़ रहे हैं। उनका ये भी कहना है कि हम इस अंतहीन युद्ध में यूक्रेन के खिलाफ लड़ना नहीं चाहते। इस कारण अपनी कारों और दूसरे वाहनों से जॉर्जिया जा रहे हैं।

सैनिक की मौत से जागा डर
पुतिन के करीबी माने जाने वाले व्यवसायी येवगेनी प्रिगोझिन ने बताया कि लोग सेना में भर्ती होने से डर रहे है। इसका मतलब है कि पुतिन का यूक्रेन पर हमला करना जनसमर्थन के खिलाफ था। साइबेरिया में एक सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई। यह हाल ही में जंग के कारण सेना में भर्ती हुआ था। इसके बाद लोग सेना में जाने का डर बढ़ गया।

यूक्रेन के 4 प्रांतों में जनमत संग्रह: 97% रूस के पक्ष में
रूस ने यूक्रेन में अपने कब्जे वाले डोनेस्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरिजिया में जनमत संग्रह कराया है। रूसी मीडिया ने मंगलवार को जानकारी दी कि इन प्रांतों की 97 फीसदी यूक्रेनी रूस के साथ विलय चाहते हैं। ये चार प्रांत यूक्रेन के कुछ क्षेत्रफल का 20% हिस्सा हैं।

रूस ने नॉर्ड गैस पाइपलाइन में धमाकों को अंजाम दिया: यूक्रेन
यूक्रेन ने आरोप लगाया कि रूस ने बाल्टिक सागर में नॉर्ड गैस पाइपलाइन में धमाके किए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मायकालो पडोल्याक ने आरोप लगाया कि रूस गैस पाइपलाइन में धमाके कर यूरोप में सर्दियों से पहले अफरातफी के हालात पैदा करना चाहता है। स्वीडन ने धमाकों की जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.