Select Date:

रूस-यूक्रेन युद्ध के 200 दिन पूरे, मारे गए 5700 से ज्यादा आम नागरिक

Updated on 12-09-2022 05:49 PM

यूक्रेन पर रूस के हमले को 200 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं लेकिन यूक्रेन ने घुटने नहीं टेके। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। अब रूसी रक्षा मंत्रालय ने खारकीव शहर से सैनिकों की वापसी की घोषणा कर दी है। यूक्रेन के सैनिक विरोधी सैनिकों पर अच्छी-खासी बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि जंग के इन 200 दिनों में यूक्रेन के लोगों का बहुत शोषण हुआ है। यहां मानवाधिकार की धज्जियां उड़ाई गई हैं। 

यूक्रेन केअब तक  5,767 यूक्रेनी आम ननागरिक मारे गए हैं जिनमें से 383 बच्चे हैं। रूस के हमले की वजह से 20 लाख लोग पलायन कर गए हैं और 233 बच्चे ऐसे हैं जो कि लापता हैं। वहीं 31,814 रूस के युद्ध अपराधों की जांच हो रही है। रूस ने यूक्रेन पर 3500 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। 

यह भी कहा गया है कि यूक्रेन ने अपने सैनिकों के मौत के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सैनिकों की मौत के आंकड़े कहीं ज्यादा होंगे। इसके अलावा बहुत सारे सैनिकों को युद्ध बंदी भी बनाया गया होगा। वहीं खारकीव में विजय की घोषणा कर चुके राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि सर्दियों में युद्ध कीव के पक्ष में होगा। उनका कहना है कि जल्द ही उन्हें और शक्तिशाली हथियार मिलने वाले हैं। 

यूक्रेन के रक्षामंत्री ने कहा, खारकीव से हमने फिर से जंग शुरू की है। ना केवल दक्षिण और पूर्व में बल्कि उत्तर की भी तरफ हम बढ़ रहे हैं। सीमा तक पहुंचने में केवल 50 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना ने फिर से 3 हजार वर्ग किलोमीटर में कब्जा कर लिया है। वहीं रूस की सेना का कहना है कि खारकीव में भीषण जंग चल रही है और उसकी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.