Select Date:

Ruturaj Gaikwad का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, Vijay Hazare Trophy में ऐसा कर रच दिया इतिहास

Updated on 03-12-2022 04:44 PM

Most Hundreds in Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतने (Saurashtra vs Maharashtra, Final Vijay Hazare Trophy 2022) में कामयाबी पाई. इससे पहले 2007-08 में सौराष्ट्र ने बंगाल को हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतने का कमाल किया था. फाइनल में अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन की नाबाद 133 रन की पारी के दम पर सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को पांच विकेट से हराकर चैंपियन बनने का कमाल किया .

भले ही महाराष्ट्र की टीम को जीत नहीं मिली लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने फाइनल मैच में भी शतक जमाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गायकवाड़ ने इस सीजन 4 शतक विजय हजारे ट्रॉफी में जमाए और साथ ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया. गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. ऐसा कर ऋतुराज ने रॉबिन उथप्पा और अंकित बावने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उथप्पा और बावने के नाम विजय हजारे ट्रॉफी में 11-11 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था. वहीं, ऋतुराज के नाम अब विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में कुल 12 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 


बता दें विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 में ऋतुराज ने क्वार्टरफाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक ओवर में 7 छक्के लगाते हुए शानदार 220 रन की पारी खेली थी. वहीं, सेमीफाइनल में 168 रन ठोके थे. अब फाइनल में गायकवाड़ भले ही अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए लेकिन सौराष्ट्र के खिलाफ 108 रन की पारी खेलकर कमाल ही कर दिया. ऋतुराज हाल के समय में लगातार रन बना रहे हैं, वहीं, अब ये उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही चयनकर्ता ऐसे परफॉर्मेंस को देखकर उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर सकते हैं. 

वहीं, मैच की बात करें तो  पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर महाराष्ट्र की टीम कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की लगातार तीसरी शतकीय पारी (131 गेंद में 108 रन) के बावजूद नौ विकेट पर 248 रन ही बना सकी. सौराष्ट्र की इस जीत में जैक्सन के अलावा  हरफनमौला चिराग जानी  से भी गेंद और बल्ले से यादगार योगदान दिया. उन्होंने पहली पारी के 49वें ओवर में हैट्रिक विकेट चटकाने के बाद नाबाद 30 रन की पारी खेली. उन्होंने जैक्सन के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की अटूट साझेदारी की.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
Advt.