सचिन को भी बना लिया दीवाना, सिक्सर किंग टिम डेविड को तेंदुलकर ने सीने से लगा लिया
Updated on
01-05-2023 07:48 PM
मुंबई: आखिरी ओवर में टिम डेविड के तीन लगातार छक्कों ने न सिर्फ मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स पर जीत दिलाई बल्कि 'क्रिकेट के भगवान' का भी दिल जीत लिया। इधर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टिम डेविड जेसन होल्डर की गेंदों को मैदान पार भेज रहे थे तो उधर सचिन तेंदुलकर खुशी से फूले नहीं समां रहे थे। डेविड के हर छक्के पर वह झूम रहे थे। वानखेड़े स्टेडियम पर रिकॉर्ड 212 रन का लक्ष्य हासिल करने के बाद सचिन तेंदुलकर भी स्टैंड्स से मैदान पर उतरे और टिम डेविड को सीने से लगा लिया।
सिंगापुर में जन्म
टिम डेविड सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 45 रन की शानदार पारी खेलकर विश्व क्रिकेट में सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक होने की अपनी प्रतिष्ठा पर खरे उतरे। इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के 1000वें मैच में कुल 213 रनों का रिकॉर्ड। सिंगापुर में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर टिम डेविड को पिछले साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में साइन किया था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज छठे नंबर पर बैटिंग करने आया और कुछ ही गेंदों के भीतर पूरा खेल बदल दिया।
पोलार्ड से हो रही तुलना ऊंचे कद के इस ऑलराउंडर ने दो चौके और पांच बड़े छक्के लगाए। 27 वर्षीय डेविड के छक्कों से सिर्फ सचिन तेंदुलकर और खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम की भीड़ ही नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव और जोफ्रा आर्चर जैसे साथी खिलाड़ी भी उत्साहित नजर आए। मैच के बाद रोहित शर्मा ने टिम डेविड की तुलना कायरन पोलार्ड से कर दी। पिछले सीजन तक टीम के अहम ऑलराउंडर्स में से एक रहे पोलार्ड फिलहाल कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। बीते कई साल से वह इसी तरह डेथ ओवर्स में मुंबई को जीत दिलाते आ रहे थे। डेथ ओवर्स में बाउंड्री पर अपने ऊंचे कद का इस्तेमाल कर कैच लपकते थे, जैसे अब टिम डेविड कर रहे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…