चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर संग सचिन और युवी ने किया लंच, तो ब्रायन लारा ने यूं लिए मजे
Updated on
06-07-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को हाल ही में बीसीसीआई का चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी20 भी खेले हैं। इसके अलावा अगरकर 2007 की टी20 वर्ल्डकप विनिंग टीम का भी हिस्सा थे। अजीत आईपीएल में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। वहीं अगरकर के सेलेक्टर बनने के बाद अब उनकी चारों ओर चर्चा हो रही है। वह इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि सेलेक्टर बनने के बाद अब अगरकर अपने पुराने दोस्तों के साथ लंच भी करते हुए नजर आए हैं।
अगरकर ने सचिन और युवराज संग किया लंच
क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर, पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और अजीत अगरकर लंच के लिए मिले थे। खुद सचिन ने इसकी फोटो सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा भी की है, जिसकी केप्शन में मास्टर ब्लास्टर ने लिखा है कि, ' दो चीजे जो हमें एक दूसरे के करीब रखती हैं वो है दोस्ती और खाना। लंच पर कुछ खास लोगों से मुलाकात हुई।'
ब्रायन लारा ने दिया ऐसा रिएक्शन सचिन तेंदुलकर द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने भी रियेक्ट किया। उन्होनें कमेंट करते हुए फोटो पर लिखा, ' यह मेरे लिए एक हैलो और बाय है दोस्तों, तुम सभ लकी हो। मेरे गोल्फ वाले दोस्तों एन्जॉय करो।'
इसके अलावा बात करें बीसीसीआई की चयन समिति की तो, अब कमिटी में कुल 5 लोग हैं। अजीत अगरकर चेयरपर्सन हैं। बाकी शिव सुंदर दास, सुब्रोतो बैनर्जी, सलील अंकोला और श्रीधरन शरथ इस समिति का हिस्सा हैं। बता दें कि अगरकर के नाम टेस्ट में 58 विकेट, वनडे में 288 विकेट और टी20 में 3 विकेट हैं। उन्होंने आईपीएल में भी खेले गए 42 मैचों में 29 विकेट लिए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…