खुद सचिन ही बेटे के रास्ते का रोड़ा... अर्जुन तेंदुलकर पर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का अजीबोगरीब दावा
Updated on
21-04-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: आईपीएल डेब्यू करते ही अर्जुन तेंदुलकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाते ही दुनियाभर में उनकी चर्चा हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने दावा किया है कि इस बोलिंग एक्शन के साथ वह अपनी गेंदबाजी में तेजी नहीं ला सकते। राशिद लतीफ का कहना है कि काफी जल्द सचिन पुत्र को अपने बोलिंग एक्शन बदलना पड़ सकता है क्योंकि उनकी शारीरिक संरचना सही नहीं है।
शारीरिक संरचना ठीक नहीं
23 वर्षीय अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ इसी सीजन अपने आईपीएल करियर का आगाज किया। बाएं हाथ के पेसर ने सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार को आउट कर अपना पहला विकेट भी लिया। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अर्जुन के खेल की तारीफ की। राशिद लतीफ का मानना है कि अगर अर्जुन तेंदुलकर एक अच्छे प्लेयर बनना चाहते हैं तो पेस बोलिंग का आधार मजबूत होना चाहिए।
'सचिन ने भी नहीं दिया ध्यान'
अपने यूट्यूब चैनल पर राशिद लतीफ ने कहा, 'वह (अर्जुन) अपने शुरुआती दौर में है, उसे बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, उसकी शारीरिक संरचना अच्छी नहीं है, जिससे वह ज्यादा पेस नहीं निकाल पाएंगे। अगर कोई अच्छा बायोमैकेनिकल कंसल्टेंट उनका मार्गदर्शन करता है तो शायद वह अपनी गेंदबाजी में कुछ तेजी ला सकते हैं। यह काफी मार्मिक विषय है, कोचिंग करना और खिलाड़ी को बदलना। सचिन खुद ऐसा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए घरेलू क्रिकेट पर भरोसा किया। 'किसी और टीम में होना था' राशिद लतीफ की माने तो बॉल फेंकने के दौरान अर्जुन का शरीर अंदर आने के बजाय बाहर जाता है और उनका संतुलन अच्छा नहीं है। यही कारण है कि वह ज्यादा पेस नहीं जनरेट कर पाते। लतीफ ने कहा कि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी भी अर्जुन को प्रभावित करती होगी। अगर वह किसी और टीम से खेलते तो शायद ज्यादा बेहतर नतीजे आते। अर्जुन के करियर में सचिन की भूमिका एक गैर क्रिकेटिंग होनी चाहिए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…