सचिन तेंदुलकर मेरे आदर्श... IPL शतक के बाद बोले शुभमन गिल, विराट कोहली के बारे में कही ये बात
Updated on
16-05-2023 08:04 PM
अहमदाबाद: दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल इस सीजन तीन फिफ्टी लगा चुके थे। इसी मैदान पर खेले पिछले मैच में वह छह रन से शतक चूक गए थे और 94 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे थे। 15 मई की रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह आखिरकार आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने में कामयाब हो गए। गिल ने 101 रन की जोरदार पारी खेली। उनके शतक के दम पर डिफेंडिंग गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। इस यादगार पारी के बाद शुभमन गिल ने महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श बताया। साथ ही विराट कोहली को अपना सबसे बड़ा मोटिवेटर।
रनमशीन गिल
440 रन IPL 2020
478 रन IPL 2021
483 रन IPL 2022
503* रन IPL 2023
सचिन-विराट का लिया नाम शुभमन गिल की माने तो, 'जब मैं 12-13 साल का था, तब से विराट कोहली भाई को फॉलो कर रहा हूं। क्रिकेट की समझ पैदा होने के बाद से वह मेरे आदर्श हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। उनकी बल्लेबाजी, पैशन और जज्बा मुझे मोटिवेट करता है। सचिन तेंदुलकर भी मेरे रोल मॉडल और प्रेरणास्त्रोत हैं। मैच के दौरान गिल पूरी लय में दिखे। आठवें ओवर में चौका जड़कर 22 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनकी इस सीजन की फास्टेस्ट फिफ्टी रही। गिल का साथ निभाने वाले साई सुदर्शन (35 गेंद पर 47 रन) के बीच 84 गेंद पर 147 रन की साझेदारी हुई, जे गुजरात की ओर से किसी भी विकेट लिए निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी रही।
यह शतक खास था प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान शुभमन गिल ने कहा कि मैंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अब मेडन शतक भी इसी टीम के खिलाफ आया। उम्मीद है कि मैं इस सीजन और शतक बनाऊंगा। मैं उनमें से नहीं हूं जो अपनी पिछली पारियों के बारे में सोचता रहता हूं। मेरा फोकस वर्तमान में वक्त की जरूरत पर होता है। पूरे मैच के दौरान सबसे सुखद लम्हा अभिषेक को छक्का मारना था, क्योंकि वह मेरे बचपन का दोस्त है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…