बेटे अर्जुन को बर्थडे सेलिब्रेशन में सचिन तेंदुलकर ने किया मिस, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हुए इमोशनल
Updated on
06-05-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। मास्टर ब्लास्टर को उनकी इस खास हाफ सेंचुरी पर लगभग हर किसी ने बधाई दी थी। वहीं मुंबई इंडियंस ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन का केक भी मैच के दौरान कट करवाया था। हालांकि तेंदुलकर के लिए उनके 50वें जन्मदिन पर सबसे खास गिफ्ट उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने दिया।
बता दें कि सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने लंबे समय के बाद आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अपना डेब्यू किया। उन्होंने अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। यही सचिन के लिए सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट रहा। हालांकि आईपीएल की वजह से अर्जुन अपने पिता का जन्मदिन भी सेलिब्रेट नहीं कर पाए। उनके पिता सचिन ने खुद को उनको मिस किया।
सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन को अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर किया मिस
क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और उनकी बेटी साराह तेंदुकार नजर आ रही हैं। सचिन ने अपना 50वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ भी बनाया। हालांकि इस तस्वीर में अर्जुन नहीं थे। वह आईपीएल की वजह से इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाए। ऐसे में उनके पिता ने उन्हें काफी मिस भी किया, जिसका जिक्र खुद सचिन ने फोटो की केप्शन में किया
सचिन ने फोटो की केप्शन में लिखा, 'आप हर दिन अर्धशतक नहीं मारते हैं, लेकिन जब आप ऐसा करते हैं, तो यह उन लोगों के साथ जश्न मनाने के लायक होता है जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। हाल ही में एक शांत गांव में अपनी टीम - मेरे परिवार के साथ खास 50 का जश्न मनाया। अर्जुन को बहुत याद किया क्योंकि वह आईपीएल में बिजी हैं।' बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…