Select Date:

शुभमन गिल की तारीफ सचिन तेंदुलकर ने कह दी ऐसी बात, RCB के फैंस तिलमिला गए होंगे!

Updated on 22-05-2023 09:50 PM
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2023 से बोरिया बिस्तर बंधने ही वाला था कि शुभमन गिल ने बेंगलुरु में बवाल काट दिया। 22 वर्ष के युवा ओपनर ने गुजरात टाइटंस के लिए लगतार दूसरा शतक जड़ते हुए न केवल विराट कोहली के शतक पर पानी फेरा, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। समीकरण ऐसा था कि बैंगलोर अगर सिर्फ जीत भी जाती तो 5 बार की चैंपियन मुंबई का खेल खत्म हो जाता।

खैर, जब शुभमन गिल ने सेंचुरी जड़ते हुए गुजरात टाइटंस को जीत और मुंबई को प्लेऑफ का टिकट दिला दिया। इसके बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट करते हुए गिल की अनोखे अंदाज में तारीफ की। उन्होंने लिखा- कैमरून ग्रीन और शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के लिए क्या खूब बैटिंग की (यहां उन्होंने मजाक वाली इमोजी भी लगाई)।

सचिन ने आगे लिखा- विराट कोहली ने अमेजिंग बैटिंग करते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ा। ये सभी शानदार थे। खुश हूं कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच गई है...। बता दें कि एक ही दिन में 3 शतक जड़े गए। पहले हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने सेंचुरी जड़ी तो दूसरी ओर बैंगलोर और गुजरात मैच में विराट केाहली और शुभमन गिल ने शतक जड़ा।

दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर का यह पोस्ट RCB के फैंस को बहुत पसंद नहीं आ रहा है। हालांकि, अब कोई क्या कर सकता है। यह किस्मत-किस्मत की बात है। एक ओवर जहां सबसे अधिक रन बनाने वाले फाफ डु प्लेसिस और तीसरे बेस्ट स्कोरर विराट कोहली की टीम प्लेऑफ से आउट हो चुकी है तो रोहित शर्मा की टीम प्लेऑफ में है और अगर वह अपना छठा खिताब जीत ले तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.