सचिन तेंदुलकर बनाम जोंटी रोड्स में होगी पहली भिड़ंत
Updated on
10-09-2022 05:55 PM
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (The Road Safety World Series)
का दूसरा सीजन आज यानी के शनिवार से शुरू होने जा रहा है। देश के चार
शहरों में होने वाले इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स का
सामना साउथ अफ्रीका लीजेंड्स (India Legends vs South Africa Legends) से
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। इंडिया लीजेंड्स की कमान महान
बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के हाथों में है जबकि दुनिया के
महान फील्डर रह चुके जोंटी रोड्स साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की कप्तानी
करेंगे।
टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही है।
इंडिया लीजेंड्स में सचिन तेंदुलकर के अलावा इरफान पठान, युवराज सिंह और
हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जबकि जोंटी रोड्स की टीम में लांस
क्लूसनर, जोहान बोथा और वर्नोन फिलेंडर जैसी प्रतिभा खिलाड़ी मौजूद
है। इंडिया लीजेंड्स टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में
एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। बल्लेबाजी में गहराई देने के लिए 'मिस्टर
आईपीएल' सुरेश रैना की भी टीम में एंट्री हुई है, जिन्होंने हाल ही में
क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। साथ ही युवराज सिंह और
यूसुफ पठान जैसे अन्य विस्फोटक बल्लेबाज भी है। गेंदबाजी लाइनअप में इरफान
पठान, हरभजन सिंह, अभिमन्यु मिथुन और प्रज्ञान ओझा जैसे स्टार शामिल हैं।
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…