कंप्यूटर से भी तेज है सचिन की याददाश्त, एंकर ने लिया मास्टर ब्लास्टर टेस्ट, मिले पूरे नंबर!
Updated on
18-03-2023 10:25 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दशकों तक अपने फैंस के दिलों पर राज करते रहे। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं हुई है। क्रिकेट के खेल में सचिन ने अपने करियर में लगभग सभी तरह के उपलब्धियों को हासिल किया और अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिसे याद रख पाना भी काफी मुश्किल हैं लेकिन सचिन के लिए नहीं है। उन्हें अपनी हर पारी के बारे में याद है। वह किस टीम के खिलाफ किस मैच में कितने रन बनाए, कैसे आउट हुए, किस गेंदबाज ने उन्हें आउट किया, किसने कैच लपका था उन्हें सब याद है।
दरअसल सचिन 17 मार्च को एक मीडिया कार्यक्रम में हिस्सा लिए थे। इस दौरान एंकर उनके सामने सवाल जवाब का एक सेगमेंट रखा। इस सेगमेंट में उनसे कुछ ऐसे पुराने सवाल पूछे जिसका जवाब बिना गूगल या फिर बिना किसी मदद से दे पाना काफी मुश्किल था लेकिन उन्होंने हर मुश्किल से मुश्किल सवाल का ऐसा सटीक जवाब दिया जिसे सुनकर एंकर और उन्हें सुनने वाले वहां मौजूद दर्शक भी अवाक रह गए। सचिन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

दसवीं में फेल हो गए थे सचिन
क्रिकेट के मैदान पर हर तरह का पाठ पढ़ चुके सचिन तेंदुलकर की पढ़ाई के बारे में जानकर हैरानी होगी। सचिन सिर्फ दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई कर पाए हैं। क्रिकेट के प्रति समर्पण के कारण वह दसवीं भी पास नहीं हो सके। ऐसे में जब भी उनकी पढ़ाई लिखाई की बात आती है तो हमेशा यह कहा जाता है कि सचिन दसवीं फेल हैं।
हालांकि मीडिया कार्यक्रम के वायरल वीडियो को देखें तो उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है वें दसवीं फेल हैं। क्योंकि उनकी जिस तरह की याददाश्त है वह किसी जीनियस के पास ही हो सकता है।
कैसा था सचिन का स्वर्णिम करियर
सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। वह टीम इंडिया के लिए 200 टेस्ट 463 वनडे मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में सचिन ने 53.79 की औसत से 15921 रन बनाए जिसमें 51 शतक, 68 अर्धशतक और 6 दोहरा शतक शामिल है। वहीं वनडे क्रिकेट में सचिन ने 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में सचिन ने 49 शतक, 96 अर्धशतक और एक दोहरा शतक लगाए।
सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी में भी सचिन तेंदुलकर कमाल के थे। गेंदबाजी में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 46 और वनडे में 154 रन विकेट झटके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…