Select Date:

बर्खास्त मंत्री Rajendra Gudha हैं पुलिस के हिस्ट्रीशीटर, जयपुर में एक और मामला आया सामने, पढ़ें अब CID-CB को सौंपी जांच

Updated on 26-07-2023 02:53 PM
जयपुर: झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी से विधायक राजेन्द्र गुढ़ा लाल डायरी के कारण इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनके कारण राजस्थान की सियासत में आग लगी हुई है। गुढ़ा के लाल डायरी वाले मुद्दे पर बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर हैं। राजेन्द्र गुढ़ा पहली बार सुर्खियों में नहीं आए हैं। उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों के कारण भी गुढ़ा कई बार मीडिया की सुर्खियां बने हैं। आप शायद यह नहीं भी जानते होंगे कि बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा पुलिस के हिस्ट्रीशीटर यानी आदतन अपराधी हैं। आप चाहें तो राजस्थान पुलिस की वेबसाइड पर हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट में राजेन्द्र गुढ़ा का नाम देख सकते हैं।

गुढ़ा पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं विधायक राजेन्द्र गुढ़ा

विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील के गोरा गांव के रहने वाले हैं। वे 11 भाई और 1 बहन हैं। 12 भाई बहिनों में से खुद राजेन्द्र गुढ़ा सहित 9 भाई गुढ़ा पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके नाम महेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, श्रवण सिंह, सत्यपाल सिंह, सत्येन्द्र सिंह और वीरेन्द्र सिंह हैं। ये सभी नाम राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर हिस्ट्रीशीटर की सूची में देखे जा सकते हैं।

बसपा के टिकट पर दो बार जीते और दोनों बार कांग्रेस में शामिल हुए

राजेन्द्र गुढ़ा पहली बार वर्ष 2008 में और दूसरी बार वर्ष 2018 में विधायक बने। दोनों ही बार वे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव जीते थे। दोनों ही बार चुनाव जीतने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। संयोग से दोनों ही बार राजस्थान में गहलोत सरकार बनी और दोनों ही बार गुढ़ा को मंत्री बनाया गया। 21 जुलाई को उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया और 24 जुलई को कांग्रेस से भी निष्कासित कर दिया। राजेन्द्र गुढ़ा का परिवार राजनीतिक परिवार नहीं है लेकिन वर्ष 2003 में उनके भाई रणवीर गुढ़ा 2003 में उदयपुरवाटी से विधायक चुने गए थे।

राजेन्द्र गुढ़ा के खिलाफ एक और प्रकरण आया सामने

फरवरी 2023 में राजेन्द्र गुढ़ा के खिलाफ सीकर जिले के नीम का थाना पुलिस थाने में अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। झुंझुनूं जिले के ककराना निवासी दुर्गासिंह ने यह मुकदमा दर्ज कराया था। अब ताजा मामला जयपुर ग्रामीण में भी सामने आया है। इसमें करोड़ों रुपए की जमीन को हड़पने के लिए मारपीट करने के आरोप लगे हैं। करीब एक साल पहले गोविन्दगढ पुलिस थाने में जमीन हड़पने के लिए मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में राजेन्द्र गुढ़ा का पीए और पीए का साला गिरफ्तार हो चुकेहैं। जांच में राजेन्द्र गुढ़ा का भी नाम सामने आने के बाद यह फाइल सीआईडी सीबी को ट्रांसफर कर दी गई है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.