सईम अयूब की मोहम्मद आमिर ने उड़ाई धज्जियां, कहीं का नहीं छोड़ा, खरी-खरी सुनाई
Updated on
26-02-2026 11:56 AM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर बैठकर पाकिस्तानी खिलाड़ी सईमअयूब की जमकर आलोचना की है। दरअसल, सईम अयूब का बल्ला पूरे टी20 वर्ल्ड कप में खामोश रहा। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 70 रन बनाए हैं। सईमने किसी भी मैच में 25 से ज्यादा रन नहीं बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में भी अयूब खराब शॉट खेलकर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब आमिर उनपर जमकर बरसे हैं।
मोहम्मद आमिर ने सईम अयूब को लिया आड़े हाथ
मोहम्मद आमिर ने कहा, '67 गेम्स हो गए हैं उसके। मुझे 17 साल लगे हैं 67 गेम्स खेलने में। वो देढ़ साल में खेल गया है और उसकी एवरेज अभी 20 नहीं है। अभी तक उसने कोई इम्पेक्टफुल इनिंग्स नहीं खेली, जिससे बंदा कहे कि हां भाई इसने पाकिस्तान को मैच जिताया है।' सईमअयूब ने पाकिस्तान के लिए अब तक 67 टी20 मुकाबलों में 1298 रन किए हैं। उन्होंने 2023 में पाकिस्तान के लिए टी20 में डेब्यू किया था। अयूब 8 टेस्ट और 17 वनडे भी खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 364 तो वनडे में 751 रन हैं।बात करें पाकिस्तान टीम की तो इंग्लैंड से सुपर 8 का मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तान लगभग विश्व कप से बाहर हो गया है। अब उनका सेमीफाइनल खेलने का एक ही सेनेरियो है कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा दे और पाकिस्तान श्रीलंका को अच्छे अंतर से हराए, जिससे पाकिस्तान की नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए और वे 3 अंक के साथ भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएं।
मोहम्मद आमिर का करियर
33 साल के मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट, टी20 और वनडे में डेब्यू कर लिया था। उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 119, वनडे में 81 तो टी20 में 71 विकेट हैं।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…