सरकारी आवास बेचे जाएंगे, नाश्ते में मिलेगा बिस्किट-चाय
प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि शहर के केंद्रों में सभी सरकारी आवास बेचे जाएंगे। किसी अधिकारी को एक से अधिक भूखंड आवंटित नहीं किए जाएंगे और अतिरिक्त भूखंड वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा खर्च को कम करने के लिए वीडियो लिंक पर सरकारी बैठकों को प्राथमिकता दी जाएगी, कोई नया विभाग गठित नहीं किया जाएगा। कैबिनेट ने फैसला किया है कि गर्मी में बिजली बचाने के लिए कार्यालय सुबह 7:30 बजे खोले जाएंगे जबकि सरकारी कार्यालयों में ऊर्जा बचाने वाले उपकरण लगाए जाएंगे। मितव्ययिता नीति के तहत प्रधानमंत्री आवास जैसी जगहों पर सिर्फ चाय और बिस्कुट ही परोसे जाएंगे। प्रधानमंत्री ने उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों और सभी मुख्यमंत्रियों से समान मितव्ययिता उपायों को अपनाने का भी आग्रह किया।
