पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में नहीं आए सलमान आगा, क्या पाकिस्तानी कप्तान पर होगा एक्शन? हीरोगीरी निकल जाएगी!
Updated on
15-09-2025 01:00 PM
नई दिल्ली: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन को लेकर बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद होने वाली बातचीत के लिए नहीं आए। संजय मांजरेकर पोस्ट मैच के बातचीत को संभाल रहे थे। क्रिकेट में मुकाबला क्या हाथ नहीं मिलाने पर होगा एक्शन? इस मैच से जुड़ा दूसरा बवाल भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा हैंडशेक नहीं करना का है। भारतीय टीम ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था और अपने ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। इस मामले को लेकर भी पाकिस्तान में खूब हल्ला मचा हुआ है। दरअसल भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों और आर्म्ड फोर्स के सम्मान के लिए ऐसा किया। मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा भी कि ये जीत उन फैमिली के लिए जिन्हें आतंकियों ने पहलगाम में बेरहमी से हत्या कर दी थी।
खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन होता है। इसमें हारने और जीतने वाली दोनों टीमों के कप्तान मैच का संक्षिप्त में विषलेशन बताते हैं, ताकि ये पता चल सके हैं मैच में कौन सी टीम ने कैसा प्रदर्शन किया है और कहां किससे क्या चूक हुई है।
भारत और पाकिस्तान मैच के बाद भी ऐसा ही होना था, लेकिन सलमान अली आगा पोस्ट मैच के लिए नहीं आए। ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या सलमान आगा पर कोई कार्रवाई की जाएग। क्योंकि उन्होंने जो किया वह खेल भावना से अलग एक तरह से टूर्नामेंट की अवहेलना माना जा सकता है। हालांकि, मैच रेफरी और टूर्नामेंट ऑफिशियल की तरफ से अभी तक ऐसा कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल की इस पर नजर जरूर होगी।
वहीं हाथ मिलाने के नियम की बात करें तो आईसीसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। मैच के बाद या पहले खिलाड़ी एक-दूसरे से हैंडशेक करने के लिए बाध्य नहीं हैं। यह सिर्फ एक ट्रेडिशन के तौर पर और खेल भावना से जुड़ा हुआ है, जिसे मानना अनिवार्य नहीं है। ऐसे में टीम इंडिया पर हाथ नहीं मिलाने को लेकर किसी तरह की कोई संभावना नहीं है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…