सलमान अली आगा ने 26 साल बाद तोड़ा राहुल द्रविड़ का वो रिकॉर्ड, जो एमएस धोनी बस छू ही पाए थे
Updated on
24-11-2025 02:21 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के ऑलराउंडर और टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने बीते 23 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज के चौथे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है। रावलपिंडी में खेला गया वो मैच सलमान अली आगा का 2025 में 54वां इंटरनेशनल मैच था। इससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच एक कैलेंडर ईयर में किसी खिलाड़ी ने नहीं खेले हैं।
पाकिस्तान के सलमान आगा ने 26 साल पुराना भारत के राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सलमान आगा से पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। उन्होंने 1999 में भारत के लिए 53 मैच खेले थे। हालांकि, सलमान आगा अब उनसे आगे निकल गए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने साल 2000 में और भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2007 में 53-53 इंटरनेशनल मैच खेले थे। सलमान आगा अब उनसे भी आगे निकल गए हैं।
पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 69 रन से हराया
ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। बाबर आजम ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट सिकंदर रजा ने लिए।
पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 69 रन से हराया
ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। बाबर आजम ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट सिकंदर रजा ने लिए।
196 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 19 ओवर में 126 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट उस्मान तारिक ने लिए। उस्मान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा 2 विकेट मोहम्मद नवाज ने भी लिए। जिम्बाब्वे के लिए अंत तक रायन बर्ल खेलते रहे। वह 49 बॉल में 67 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन, अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…