हिंसक था सलमान खान और ऐश्वर्या का रिश्ता, प्रोड्यूसर का खुलासा, एक्टर को बताया 'चिड़ियाघर का टाइगर'
Updated on
30-01-2026 01:21 PM
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप बहुत चर्चा में रहा था। दोनों जितनी शिद्दत से एक-दूसरे से प्यार करते थे, उतनी ही कड़वाहट भरा उनका ब्रेकअप रहा। सलमान के करीबी जानते हैं कि असल में क्या हुआ था और ऐश्वर्या-सलमान का रिश्ता कैसा था। इनमें से एक फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह भी हैं, जो कभी सलमान खान के अच्छे दोस्त थे, पर बाद में उनकी दोस्ती टूट गई। शैलेंद्र सिंह ने सलमान स्टारर 'फिर मिलेंगे' को प्रोड्यूस किया था। एक इंटरव्यू में शैलेंद्र सिंह ने न सिर्फ ऐश्वर्या और सलमान की प्रेम कहानी के बारे में बात की, बल्कि एक्टर संग दोस्ती टूटने की वजह भी बताई।
साथ ही शैलेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि ऐश्वर्या राय ने अपने पहले विज्ञापन उनके साथ किए थे, और वो भी सिर्फ 5 हजार रुपये में। वह ऐश्वर्या को उनकी मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। शैलेंद्र सिंह ने 'स्क्रीन' को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या के पहले रिलेशनशिप के बारे में भी बताया, जो राजीव मूलचंदानी के साथ था।
सलमान-ऐश्वर्या के रिश्ते पर बोले- वो हिंसक प्रेम कहानी थी
शैलेंद्र सिंह ने ऐश्वर्या और सलमान के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए वह वाकया याद किया, जब एक्टर एक रात गुस्से में ऐश्वर्या के घर पहुंच गए थे और हंगामा खड़ा कर दिया था। उन्होंने बताया, 'मुझे कुछ बातें पता हैं। याद है ना, एक समय ऐश्वर्या सचिन तेंदुलकर के ही बिल्डिंग में रहती थीं? सलमान भी वहां गए थे, आपको याद है ना? ऐश्वर्या एक अवॉर्ड शो में काले चश्मे पहनकर आई थीं। रोमियो और जूलियट की कहानी की तरह, ये एक हिंसक प्रेम कहानी थी। सलमान बहुत पैशनेट हैं और ऐश्वर्या बहुत ही डिग्नीफाइड और रिस्पेक्टेड....ये सब मैं उनके बारे में जानता हूं। वो कमाल की हैं।'
ऐश्वर्या का पहला रिश्ता राजीव मूलचंदानी के साथ था
यह पूछे जाने पर कि क्या कभी ऐश्वर्या ने उनके और सलमान के बीच हुए झगड़ों या बातों के बारे में उनसे कुछ कहा था, तो शैलेंद्र सिंह बोले, 'नहीं, नहीं। हम इतने करीब नहीं थे। मैं उन्हें राजीव मूलचंदानी को डेट करने के दिनों से जानता हूं। मुझे लगता है कि वह उनका पहला रिश्ता था, और उन्होंने इंडस्ट्री में ज्यादा रिलेशनशिप नहीं बनाए। ऐश्वर्या बहुत ही प्राइवेट हैं। मुझे लगता है कि हमें इसका सम्मान करना चाहिए।'
सलमान के लिए कहा- वो कमाल के, पर कंपनी अजीब है
शैलेंद्र सिंह ने फिर बताया कि सलमान के साथ उनकी दोस्ती क्यों टूटी थी। शैलेंद्र ने बताया कि उनकी और सलमान की दोस्ती तब से थी, जब वह कॉफी परेड पर रहते थे। सलमान वहां अपनी पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी से मिलने आते थे। सलमान कमाल के हैं, लेकिन उनकी कंपनी अजीब है। तीन साल तक सलमान और मेरा एक रिवाज रहा और वो ये कि हर सोमवार रात हम बांद्रा में साथ मिलकर पार्टी करते थे।'
'सलमान अब चिड़ियाघर के टाइगर'
शैलेंद्र ने सलमान के लिए कहा कि वह अब चिड़ियाघर के टाइगर बन चुके हैं। वह बोले, 'सलमान एक शेर थे, लेकिन अब वह पालतू बन चुके हैं। वह जंगल में शेर के रूप में पैदा हुए थे, अब वह चिड़ियाघर में शेर हैं। सफलता आपको सतर्क और भयभीत बना देती है। फिर लोग आपको घेर लेते हैं, लगातार यह कहते रहते हैं कि आप ही बॉस हैं और बाकी सब गलत हैं।'
सलमान संग इसलिए टूटी दोस्ती
सलमान संग दोस्ती क्यों टूटी थी? इस बारे में शैलेंद्र सिंह ने बताया, 'हमारी दोस्ती बहुत गहरी थी, इसलिए मैं उनके पास गया और कहा कि मैं तुम्हारे साथ एक फुल कमर्शियल फिल्म बनाना चाहता हूं। हालांकि, मुलाकात उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। जब मैं उनसे मिलने गया, तो उन्होंने मीटिंग में कई लोगों को बुला लिया था। सलमान के साथ वह मेरी आखिरी मुलाकात थी। मुझे बहुत बेइज्जती महसूस हुई।'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…