Select Date:

सलमान खान और ऋतिक रोशन हैं मेरी मम्मी के दो क्रश, उन्हें देखकर सीटी मारती थीं

Updated on 16-05-2025 02:43 PM
'बिजली बिजली' गाने से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पलक तिवारी मानती हैं कि जानी -मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी होने से उन्हें पहचान जरूर मिली, मगर रोल के मामले में उन्हें अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाना होगा। सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में दिखीं पलक हालिया रिलीज भूतनी के बाद चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म रोमियो एस 3 से। यहां वे हमसे कई मुद्दों पर दिल खोलकर बातें कीं।

पलक तिवारी खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हैं कि फिल्मों में उनकी शुरुआत सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ किसी का भाई किसी की जान से से हुई। वे कहती हैं, 'आपको एक मजेदार बात बताऊं, मेरी मम्मी (अभिनेत्री श्वेता तिवारी) के दो ही क्रश हुए थे, एक सलमान सर और दूसरे रितिक रोशन सर। मेरी मम्मी स्कूल-कॉलेज में रही होंगी, जब उनकी कुछ कुछ होता है रिलीज हुई थी। मम्मी बताती हैं कि जब सलमान सर की एंट्री होती, मम्मी समेत सभी लड़कियां सीटी मारा करती थीं, तो आप समझ सकते हैं कि जिन स्टार की मामी फैन थीं, उनके साथ मैं काम करने का कैसे सोच सकती थी। जाहिर है मेरी उम्र के कारण ये तो सिर्फ ख्वाब ही हो सकता था, तो जब मुझे किसी का भाई किसी की जान के लिए सलमान सर के साथ काम करने का मौका मिला, तो मैंने कहानी के बारे में एक पल भी नहीं सोचा। मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात थी कि पूरे तीन महीने तक मैं उनके इर्द -गिर्द रहूंगी। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वे बहुत ही नरमदिल और अच्छे इंसान हैं। मैं बहुत भाग्यवान हूं कि उनके अनुभवों से मैं ग्रो हो पाई।'

अपने भाई की हीरो हूं मैं

पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी और उनके पिता राजा चौधरी का सालों पहले अलगाव हो गया था। उसके बाद पलक अपनी मां और भाई रेयांश के साथ पली-बढ़ी हैं। अपनी जिंदगी के प्राउड मोमेंट के बारे में वे कहती हैं, 'हम हमेशा सोचते हैं कि बच्चों के लिए उनके सुपर हीरो उनके पिता या कोई मर्द हो सकते है, मगर अपने छोटे भाई रेयांश के लिए असली हीरो मैं हूं। उसने हमारी मां और नानी के स्ट्रगल को भी देखा है और मुझे भी काफी छुटपन से देखा है, तो उसके लिए मैं बहुत अहमियत रखती हूं। मैं यही चाहती हूं कि मैं और स्ट्रॉन्ग बनूं और मेहनत से काम करूं और उसे और ज्यादा गर्व महसूस करें। आखिरकार मेरा भाई मेरे जिगर का टुकड़ा है।' वे आगे कहती हैं, 'लोग अक्सर लड़कियों के साथ होने वाली हीनता की बातें करते हैं, तो मैं खुद को उस स्थिति में आने ही नहीं देती। असल में मैं मर्दों से किसी तरह की उम्मीद ही नहीं रखती। वे हमें क्या ही समझ पाएंगे। हां, मैं औरतों से जरूर एक्पेक्ट करती हूं। औरतें, मर्दों की तुलना में ज्यादा इंटेलिजेंट होती हैं। मगर जब कोई महिला, महिला के बारे में गलत बोलती हैं, तब बुरा लगता है।'

मम्मी से सुनीं हैं भूत-प्रेत की कहानियां

बीते दिनों पलक अपनी हॉरर फिल्म द भूतनी से चर्चा में रहीं पलक भूत-प्रेत में यकीन नहीं करतीं। वे कहती हैं, 'मेरे साथ भगवान की दया से कोई भूतिया अनुभव तो नहीं हुआ है और कामना करती हूं कि आगे भी न हो, मगर मैंने अपनी मम्मी (अभिनेत्री श्वेता तिवारी) से भूतों की बहुत-सी बाते सुनी है, जैसे मुकेश मिल्स (शूटिंग स्टूडियो) हॉन्टेड है। मम्मी बताती थीं कि अक्सर वहां की लाइट चली जाया करती थी। रात के 2-3 बजे कुछ न कुछ डरावना ज़रूर होता था। मम्मी कमालिस्तान स्टूडियो के बारे में भी बताती थीं अपने डरावने अनुभवों को लेकर। मधुबाला जी के बंगले को लेकर भी अफवाहें थी वहां कुछ डरावना था। मगर मैं इस बात पर यकीन करती हूं कि भगवान है, तो शायद शैतान न हो। अगर कोई भूत-प्रेत है भी, तो हो सकता है वो यहां थोड़ा समय बिता कर चला जाए। भूत अच्छे भी हो सकते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.