Select Date:

राम चरण और वेंकटेश संग सलमान खान ने लुंगी में किया धमाकेदार डांस, लोग बोले- आग लगा दी भाई ने

Updated on 04-04-2023 08:51 PM
सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अब चार्टबस्टर गानों की लिस्ट से मेकर्स ने नया गाना रिलीज कर दिया है जो कि आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। जी हां, सलमान खान की फिल्म से 'येंतम्मा' (Yentamma) गाना रिलीज हो गया है जिसमें भाईजान को लुंगी में देख फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

किसी का भाई किसी की जान से अब तक रोमांटिक सॉन्ग 'नैयो लगदा', पंजाबी डांस नंबर 'बिल्ली बिल्ली', फिर' फॉलिंग इन लव' और हाल में फिल्म का 'बठुकम्मा' रिलीज हुआ था। अब तक मेकर्स ने कुल पांच गाने रिलीज कर दिया। लेटेस्ट गाना है 'येंतम्मा' है, जो दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं होने वाला है।
राम चरण के साथ सलमान का डांस
'येंतम्मा' गाने की खास बात ये है कि इस गाने में साउथ सुपरस्टार राम चरण भी हैं। अपने गाने नाटू नाटू के लिए ऑस्कर जीतने के बाद, साउथ सेंसेशन सलमान खान के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। राम चरण और सलमान खान को यूं साथ देख फैंस का क्रेजी होना तो बनता है।

कब रिलीज होगी किसी का भाई किसी का जान

येंतम्मा ने सलमान खान, राम चरण, वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े को एक ही फ्रेम में एक साथ लाया है ताकि सीटी-मार डांस मूव्स के साथ धमाल मचा सके। बता दें किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसे फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं।

किसी का भाई किसी की जान स्टारकास्ट

फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े के अलावा कई मल्टीस्टार कास्ट देखने को मिलेगी। जहां एक ओर शहनाज गिल के फैंस एक्साइटिड हैं तो जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल भी अहम रोल में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.