सलमान खान मुंबई में बना रहे हैं 19 मंजिला होटल, जानें कौन हैं इस सी-फेसिंग प्रॉपर्टी की मालकिन
Updated on
20-05-2023 09:33 PM
हाल में ही सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस बीच खबरें ये आई हैं कि सलमान खान और उनका परिवार सी-फेसिंग होटल खोलने की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, एक्टर ने प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसपर वह आलीशान होटल खोलना चाहते हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, सलमान खान बांद्रा के कार्टर रोड पर इस होटल को खोलने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो वे जल्द ही रेनोवेशन का काम शुरू करवाकर इस बिजनेस की ओर कदम बढ़ाएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बिल्डिंग 19 मंजिली है, जिसे बीएमसी से अप्रूवल मिल चुका है। इस बिल्डिंग में पहले सलमान खान और उनके भाइयों ने अपने लिए अपार्टमेंट खरीदे थे और शुरू में इसे रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के रूप में रेनोवेट करने की प्लानिंग थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना प्लान बदला और इसे होटल बनाने का फैसला लिया है। इस बिल्डिंग को होटल बनाने का प्रस्ताव एक साल पहले का है, जिसमें सलमान खान की मां सलमा खान का नाम है। वे इस प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।
सलमान खान की होटल बनाने की ये है पूरी प्लानिंग
सलमान खान के आर्किटेक्ट सप्रे एंड एसोसिएट्स ने न्यू डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशन (डीसीपीआर 2034) के तहत 69.90 मीटर की इस बिल्डिंग को सेंट्रल एयर कंडीशन और कमर्शियल यूज में इस्तेमाल करने के लिए आवेदन किया है। इस बिल्डिंग में तीन बेसमेंट हैं। नए प्लान के मुताबिक, पहले और दूसरे मंजिल पर कैफे और रेस्टोरेंट ओपन किया जा सकता है। इसके साथ ही तीसरे फ्लोर पर जिम और स्विमिंग पूल होगा। बिल्डिंग का चौथा फ्लोर सर्विस, पांचवे और छठे फ्लोर में कन्वेंशन सेंटर ओपन किए जाने का प्लान है। वहीं सातवें से 19वीं मंजिल होटल के लिए इस्तेमाल होगी।
बॉलीवुड स्टार्स जमकर करते हैं मुंबई की प्रॉपर्टी में निवेश
प्रॉपर्टी पर जमकर निवेश करने वाले बॉलीवुड स्टार की सूची लंबी है। साल 2009 में एक्शन हीरो जॉन अब्राहम ने जमकर प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया था। उन्होंने यूनियन पार्क के नजदीक प्राइम लोकेशन में प्लॉट खरीदा था। हालांकि सूत्रों ने कहा था कि उनका फिलहाल उसे बनाने का कोई इरादा नहीं है। सिर्फ निवेश के चलते प्रॉपर्टी खरीदने की बात सामने आई थी।
ऋतिक रोशन ने खरीदी थी 100 करोड़ की प्रॉपर्टी
इसके अलावा, ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन ने भी मुंबई की प्राइम लोकेशन में साल 2020 में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। उन्होंने जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के नजदीक रेज़िडेंशियल टावर में तीन फ्लोर खरीदे थे, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। ऋतिक ने रेज़िडेंशियल प्रॉपर्टी के अलावा कमर्शियल प्रॉपर्टी में भी काफी निवेश किया हुआ है।
राज कुंद्रा से लेकर अजय देवगन का हालिया निवेश
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर भी खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने 100 करोड़ की कीमत वाला बंगला खरीदा है तो वहीं, दो साल पहले अजय देवगन ने जुहू में 474.4 वर्ग मीटर में फैले बंगले को अपने नाम किया था, इसकी कीमत 47.5 करोड़ रुपये बताई गई थी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…