Select Date:

सलमान खान ने बताया- इस बार कैसे मना रहे अपनी दिवाली, 'टाइगर 3' के लिए दर्शकों से लगा बैठे हैं ऐसी उम्मीद

Updated on 10-11-2023 03:18 PM
सलमान खान और कटरीना कैफ एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' के किरदार में दर्शकों के लिए अपनी रोमांटिक जोड़ी के साथ ढेर सारा एक्शन और ड्रामा लेकर हाजिर हो रहे हैं। सलमान और कटरीना की इस फिल्म को ठीक दिवाली पर रिलीज किया जा रहा है, जो एक खतरनाक फैसला है। दरअसल दिवाली साल भर का एक ऐसा त्योहार है जिसे लोग अपने-अपने घरों में परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं। ऐसे में ये उम्मीद रखना कि लोग किसी फिल्म के लिए वक्त निकाल सकते हैं, ये बहुत बड़ी बात है। सलमान की ये फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है और अब फिल्म के एक्टर्स ने इसे लेकर कुछ बातें भी कही हैं।

बता दें कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक, सलमान खान और कटरीना कैफ की दिवाली पर कभी भी एक साथ रिलीज नहीं हुई है। 'टाइगर 3 के साथ, ये जोड़ी इस दिवाली भारत और दुनिया भर के सिने प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है!

इस त्योहार ने मुझे हमेशा गुडलक दिया है

सलमान ने अपनी इस फिल्म की रिलीज को लेकर कहा है, 'दिवाली में फिल्म का रिलीज होना हमेशा खास होता है क्योंकि मेरी बहुत अच्छी यादें हैं कि कैसे इस त्योहार ने मुझे हमेशा गुडलक दिया है। कटरीना और मेरी दिवाली पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है और टाइगर 3 हमारी पहली दिवाली फिल्म होगी। को-एक्टर्स के रूप में, हमने ऐसी फिल्में की हैं जिन्हें कई लोगों ने पसंद किया है। इसलिए, अगर हम उन्हें टाइगर 3 के साथ शानदार दिवाली दे सकें, तो हम बहुत आभारी होंगे।'

'मैं इस दिवाली अपने पूरे परिवार के साथ टाइगर 3 देखूंगा'

एक्टर ने आगे कहा, 'मेरे लिए दिवाली हमेशा से वो त्योहार रहा है जो लोगों को एक साथ लाता है, परिवारों को एक साथ लाता है। मैं इस दिवाली को अपने लोगों के साथ बिताने का इंतजार कर रहा हूं। मैं इस दिवाली अपने पूरे परिवार के साथ टाइगर 3 देखूंगा और मुझे उम्मीद है कि हर कोई इसे देखेगा और बड़े स्क्रीन के इस अनुभव का भरपूर आनंद उठाएगा।'

कटरीना ने कहा- दिवाली पर रिलीज होने वाली सलमान संग ये मेरी पहली फिल्म

कटरीना ने भी दिवाली पर अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज पर कहा, 'ये दिवाली बेहद खास है क्योंकि मेरी टाइगर 3 रिलीज होने वाली है, एक फिल्म जो बुराई पर जीत के बारे में है। दिवाली पर रिलीज होने वाली सलमान के साथ ये मेरी पहली फिल्म भी है! सलमान और मैं सभी का मनोरंजन करने और इस दिवाली के त्योहार से और भी अधिक खुशी और उत्साह जोड़ने के लिए उत्सुक हैं।'

'फिल्म की रिलीज के साथ पूरे देश में सभी के साथ दिवाली मनाएंगे'

वह आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि इस साल हम अपनी फिल्म की रिलीज के साथ पूरे देश में सभी के साथ दिवाली मनाएंगे और मुझे उम्मीद है कि हम टाइगर 3 में सभी को एक अद्भुत दिवाली गिफ्ट देंगे!' उन्होंने आगे कहा, 'दिवाली हमेशा से ही जश्न मनाने वाला त्योहार रहा है। मेरे लिए, यह एकजुटता, प्यार, रोशनी, हमारे परिवारों और दोस्ती के बंधन का जश्न मनाने और इस बात को स्वीकार करने का त्योहार है कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है।'

12 नवंबर को रिलीज हो रही 2D, IMAX 2D, 4DX, ICE में आ रही है

आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रड्यूस और मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, 'टाइगर 3' इस रविवार 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। सलमान और कैट की ये फिल्म 2D, IMAX 2D, 4DX, ICE में रिलीज हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.