Select Date:

सलमान में हिम्मत नहीं... 'भाभीजी घर पे हैं' एक्टर आसिफ शेख ने बताया पिता सलीम खान के सामने लड़खड़ाते हैं भाईजान

Updated on 22-09-2025 03:59 PM
'भाभीजी घर पे हैं' से मशहूर हुए अभिनेता आसिफ शेख ने सलमान खान के साथ 'करण अर्जुन' में काम किया है। उन्होंने फिल्म में एक निगेटिव रोल प्ले किया था और हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने सलमान खान और उनके पिता, दिग्गज लेखक सलीम खान के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में खुलकर बात की। आसिफ ने बताया कि कैसे वह सलमान के फार्महाउस जाते थे और खास तौर पर सलीम खान के साथ समय बिताते थे। उन्होंने कहा कि वह इतने विकसित इंसान हैं कि वह हमेशा उनके साथ समय बिताने के लिए एक्साइटेड रहते हैं।

आसिफ शेख ने बताया कि सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने हिंदी रश से बातचीत के दौरान कहा, 'सलीम अंकल बहुत ही सुलझे हुए इंसान हैं। कभी-कभी मैं सलमान खान के फार्म पर चला जाता था और सलीम अंकल के साथ समय बिताता था। उनकी बातें इतनी दिलचस्प और रियल होती थीं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। वो हमको जो बातें बताते थे और अनुभव शेयर करते थे।'


अतुल अग्निहोत्री के दोस्त आसिफ

'अतुल अग्निहोत्री और मैं बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। हम खासकर सलीम अंकल के साथ बैठते थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने बताया था कि कैसे अमिताभ बच्चन को उनकी पहली फिल्म में कास्ट किया गया था और भी बहुत सी बातें। वो सीख और बातचीत इस दौरान बहुत काम आई हैं। उन्होंने मुझे एक बात बताई कि किसी को कुछ देने के दो तरीके होते हैं। या तो आप दिखावा करके देते हैं या फिर आप छिपाकर देते हैं। यह एक व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ कहता है।'

सलमान में इतनी हिम्मत नहीं

उन्होंने आगे कहा, 'एक और बात जो मुझे हमेशा याद रहती है, वो ये कि सलीम अंकल ने हमसे कहा था कि अगर किसी इंसान को आंकना है, तो उसके दोस्तों, नौकरों और उसके फोन नंबर की उम्र देखिए।' बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सलमान अपने पिता का कितना सम्मान करते हैं और कहा, 'वह सलमान के बहुत बड़े आलोचक हैं। वह मुंह पर बातें कहते हैं, कभी मीठा-मीठा नहीं बोलते क्योंकि उनका बेटा एक स्टार है। लेकिन सलीम अंकल अपने आप में एक बड़े स्टार हैं। मुझे याद है जब सलमान नए स्टार बने थे, तो वह अपने पिता के सामने उनकी जुबान लड़खड़ा जाती थी। सलमान में उनके सामने बोलने की हिम्मत नहीं है। सलमान अपने पिता का बहुत सम्मान करते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.