Select Date:

सलमान ने तान्या और नेहल को लगाई फटकार, नीलम को भी लताड़ा, मालती पर भी फटा बम

Updated on 11-10-2025 02:10 PM
'बिग बॉस 19' में इस 'वीकेंड का वार' का जहां एक शॉकिंग एलिमिनेशन से घरवालों को तगड़ा झटका लगने वाला है, वहीं सलमान भी घरवालों की तगड़ी क्लास लगाएंगे। पर किस-किसकी क्लास लगेगी और किसकी तारीफ होगी, इसे लेकर अपडेट सामने आया है। 11 और 12 अक्टूबर को 'वीकेंड का वार' में प्रणित मोरे की कॉमेडी भी देखने को मिलेगी, जिसकी सलमान ने भी तारीफ की।

मेकर्स ने 11 अक्टूबर के 'बिग बॉस 19' के 'वीकेंड का वार' का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान बताते हैं कि कैसे प्रणित मोरे ने घर में चली टेंशन का पूरा फायदा उठाया और दमदार स्टैंडअप कॉमेडी की। प्रणित ने मालती चाहर और बसीर अली को जमकर रोस्ट किया, जिसपर सभी घरवाले खूब हंसे थे। एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान, नीलम को फटकार लगाते हैं।

सलमान ने नीलम की लगाई क्लास, बताया सबसे कमजोर कंटेस्टेंट

प्रोमो में सलमान पूछते हैं, 'नीलम प्लेग्राउंड वाले टास्क में करना क्या था? नीलम बोलती हैं- बुरा-बुरा बोलना था। तो सलमान पूछते हैं, 'तो गौरव ने क्या गलत किया, जिसका गुस्सा आपने पूरे घर पर निकाला?' नीलम ने जवाब दिया कि उनका मन नहीं था तो इसलिए उन्होंने मना कर दिया था। तब सलमान बोलते हैं कि यही प्रॉब्लम है नीलम कि इस घर में आपका जो ओपिनियन है, वो सामने आता ही नहीं। सच कड़वा होता है। आप एक ऐसी कमजोर कंटेस्टेंट हो कि इनको आपसे कोई खतरा नहीं।'

नेहल को लताड़ा, बसीर के कैरेक्टर पर उठाए थे सवाल

हालांकि, इस मस्ती-मजाक के बीच सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाई। सलमान ने सबसे पहले नेहल को निशाने पर लिया। नेहल ने बसीर के कैरेक्टर पर सवाल उठाया था और उन्हें फ्लर्टी बताया था। नेहल ने कहा था कि बसीर ने फ्लर्ट करने में अपनी लाइन क्रॉस कर दी। नेहल का कहना था कि उनके और बसीर के बीच शो में एक अलग एंगल दिखाया जा रहा है। इसी को लेकर सलमान ने नेहल को खूब फटकार लगाई।

सलमान ने तान्या मित्तल को लगाई फटकार, कहा- मालती के आने से बदलीं

इसके बाद सलमान ने तान्या को निशाने पर लिया और सवाल किया कि मालती के घर में आने के बाद से उनका बर्ताव पूरी तरह बदल गया है। सलमान ने कहा कि तान्या के बर्ताव से ऐसा लग रहा है कि वह इनसिक्योर हो गई हैं और साथ ही वह अपने ही दोस्तों से दूर जा रही हैं।

अभिषेक, मृदुल, शहबाज और फरहाना की तारीफ की

वहीं, सलमान ने शहबाज और फरहाना के अलावा अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी की तारीफ की। शहबाज और फरहाना ने मिलकर 'मंजुलिका' वाला एक्ट किया था, जिसे सलमान ने काफी एंटरटेनिंग बताया और तारीफ की। वहीं, मृदुल जो कुछ हफ्तों से शो में इनएक्टिव नजर आ रहे थे, उन्हें एक्टिव देख सलमान को खुशी हुई। पिछले वीकेंड का वार में सलमान ने मृदुल को फटकार लगाई थी और कहा था कि वह शो में कुछ नहीं कर रहे हैं। इस पर मृदुल रोने लगे थे। पर इस एक हफ्ते में उनमें काफी बदलाव दिखा। उनका मालती के साथ भी बड़ा झगड़ा हुआ। वहीं, सलमान ने अभिषेक की किचन ड्यूटी संभालने के लिए तारीफ की और खिंचाई भी की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.