सलमान के क्रेज ने बदला थिएटर्स का मिजाज! 'किसी का भाई किसी की जान' देख उतावले हुए फैंस
Updated on
21-04-2023 08:09 PM
सलमान खान की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सलमान की फिल्म ईद से बस एक दिन पहले रिलीज हुई है और इसे लेकर महीनों से चर्चा चल रही है। फिल्म के रिलीज होते ही हर तरफ सलमान के फैंस ने जैसे धूम मचाना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर सुबह से ही फिल्म के कई स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। लोग थिएटर से ही अपडेट दे रहे हैं। फिल्म को लेकर क्रेज इतना ज्यादा है कि क्या कहें। भाईजान के फैंस को तो फिल्म बहुत पसंद आई है। आइए देखते हैं ट्विटर पर बाकी लोगों की इस पर क्या राय है।
ट्विटर पर फैंस ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। लेकिन फिल्म के फर्स्ट हाफ को लेकर चर्चा हो रही है और इंटरवल के पार्ट को ज्यादातर लोग खराब बता रहे हैं।
'किसी का भाई किसी की जान' क्यों खास?
फरहाद सामजी की निर्देशित इस फिल्म में वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और बाकी के कलाकार भी हैं। KKBKKJ दो कारणों से खास है- पहला यह है कि यह सलमान की बड़े पर्दे पर साढ़े 3 साल बाद कोई फिल्म है। और दूसरा यह कि 4 साल बाद उनकी ईद पर भी वापसी है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…