सलमान का डबल रोल, Sikandar में 10,000 पिस्तौल के साथ एक्शन सीन, चार्टर्ड प्लेन में विलन के बेटे के संग घमासान
Updated on
20-08-2024 06:09 PM
सलमान खान और एआर मुरुगादॉस की एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लगातार जिस तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं उससे फैन्स का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में खबर आई कि इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आएंगे। अब खबर है कि 22 अगस्त से शुरू होने वाले एक खास एक्शन सीक्वेंस के लिए करीब 10,000 पिस्तौल और गोलियां मंगवाई गई हैं।
कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' में सलमान एक बिजनेसमैन की भूमिका निभा रहे हैं, जो समाज में अपने अच्छे काम के लिए जाना जाता है और इसी के साथ एक भूमिका 'दबंग' वाली भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम 22 अगस्त से एक शानदार एक्शन सीक्वेंस की तैयारी कर रही है।
हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को 40-दिन के शेड्यूल में शूट किया जाएगा
कहा जा रहा है कि इसकी जमकर तैयारी है कि ये सीक्वेंस रोमांच से भरपूर हो और इसलिए करीब 10,000 गोलियां और पिस्तौल मंगवाए गए हैं। 'मिड-डे' की रिपोर्ट के मुताबिक , इस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को 40-दिन के शेड्यूल में शूट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता लीड एक्टर को एक अच्छे शख्स की भूमिका में दिखाते हुए हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ दर्शकों को लुभाने की योजना बना रहे हैं।
विलन के बेटे के साथ जमकर फाइट सीन
बताया गया है कि पहले शेड्यूल के दौरान, सलमान खान ने एक पर्सनल चार्टर्ड प्लेन में विलन के बेटे के साथ जमकर हुए फाइट सीन को फिल्माया गया है। 'बाहुबली' स्टार सत्यराज ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस में चार चांद लगा दिया है।
फिल्म 'सिकंदर' के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं सलमान
बता दें कि सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं, जो ईद 2025 पर रिलीज़ होने वाली है। इसी फिल्म की शूटिंग की वजह से उन्होंने पिछले दो महीनों से खुद को कई अन्य प्रोजेक्ट से दूर कर लिया है।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…