Select Date:

शुभमन के जज्बे को सलाम, पूरी तरह से फिट नहीं, फिर भी श्रीलंका को अपनी बैटिंग से किया तहस-नहस

Updated on 03-11-2023 02:49 PM
मुंबई: श्रीलंका के खिलाफ 92 गेंद में 92 रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि डेंगू होने के बाद वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण वह विश्व कप के पहले दो मैच नहीं खेल पाए थे। गिल के अलावा विराट कोहली (88 रन) और श्रेयस अय्यर (82 रन) के अर्धशतकों से भारत ने आठ विकेट पर 357 रन बनाकर श्रीलंका को 302 रन से रौंदकर विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

गिल ने मैच के बाद कहा, 'मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं। डेंगू होने के बाद मेरा चार किलो वजन घट गया है।' गिल ने कहा कि वह श्रीलंकाई टीम पर दबाव बनाने के लिए संयमित बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'कुछ गेंद सीम कर रही थीं और मैंने उन्हें हिट किया। मैं गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। मुझे लगता है कि पिछले मैच को छोड़कर मुझे सभी मैचों में शुरूआत मिली।'

गिल ने कहा, 'हमने आज स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में सोचा। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगा कि यह 400 रन वाला विकेट था। हमने अच्छी बल्लेबाजी कर 350 रन बनाये।' गिल ने साथ ही भारतीय तेज गेंदबाजों और श्रेयस की प्रशंसा की। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, हम विकेटों की उम्मीद कर रहे थे। सिराज हमेशा आक्रामक गेंदबाजी करता है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हमारे लिए काम आसान कर दिया। श्रेयस आज काफी अहम रहे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।'

‘मैन ऑफ द मैच’ रहे मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके। उन्होंने कहा कि वह सही लेंथ में गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे थे। शमी ने कहा, 'सफेद गेंद के क्रिकेट में लय में रहना और सही लेंथ में गेंदबाजी करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है। अगर आप नयी गेंद से सही लेंथ में गेंदबाजी करते हो तो आपको पिच से मदद मिलती है और मेरे लिये लेंथ काफी मायने रखती है।'

शमी ने कहा कि इस विश्व कप में भारतीय तेज गेंदबाजों की सफलता का राज एक इकाई के तौर पर गेंदबाजी करना है। उन्होंने कहा, 'हमारी गेंदबाजी अच्छी चल रही है और हम जिस तरह की लय में हैं, हर कोई अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहा है और हर कोई एक दूसरे की सफलता से काफी खुश है। हम एक इकाई के तौर पर गेंदबाजी कर रहे हैं और आपको इसका नतीजा देखने को मिल रहा है।'

शमी ने कहा, 'मैं हमेशा सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करनी की कोशिश करता हूं और लय में रहने का प्रयास करता हूं। बड़े टूर्नामेंट में एक बार लय गयी तो इसे वापस लाना मुश्किल होता है।' श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुसल मेंडिस हार से काफी निराश थे।

उन्होंने कहा, 'मैं टीम के प्रदर्शन और खुद से काफी निराश हूं। उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की, थोड़ा सीम मूवमेंट था। हमने विराट और गिल को आउट करने का मौका गंवा दिया और कभी कभार इस तरह के मौके मैच बदल सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'हमारे दो और मैच बचे हैं और उम्मीद करता हूं कि हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.