सैम अयूब लगाएंगे जसप्रीत बुमराह को सिक्स! मैच से पहले बड़ी-बड़ी हांकने लगा ये पाकिस्तानी, गीदड़ भभकी तो देखिए
Updated on
12-09-2025 02:45 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान को शुरू किया है। टीम इंडिया का पहला मैच यूएई के साथ था। इस मैच में भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद अब टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को भिड़ना है। टूर्नामेंट का यह सबसे बड़ा मैच होगा। यही कारण है कि अभी से बयानबाजियों का दौर भी शुरू हो गया है। खास तौर से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इस मैच के लिए कुछ भी बोल रहे हैं।
ऐसा ही एक बयान तनवीर अहमद ने दिया है। तनवीर अहमद ने कहा है कि भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के सैम अयूब जसप्रीत बुमराह को सिक्स लगाएंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि सैम अयूब प्रतिभान खिलाड़ी हैं, लेकिन बुमराह की बात की जाए तो वह मौजूदा समय में दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज हैं। उनकी स्पीड और सटीक यॉर्कर के आगे बड़े से बड़ा खिलाड़ी भी पानी मांगता नजर आया है। ऐसे में सैम अयूब को लेकर तनवीर अहमद पहले से जो ये दावा कर रहे हैं कि वह बुमराह को सिक्स मारेंगे ये पूरी तरह गीदड़ भभकी है।
अकेले पाकिस्तान को तबाह कर सकते हैं बुमराह जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में अपने शानदार फॉर्म में हैं। बुमराह के पास इतनी क्षमता है कि वह अपनी घातक गेंदबाजी से अकेले पूरे पाकिस्तानी टीम को तबाह कर सकते हैं। बुमराह के खिलाफ सिक्स लगाना तो दूर बल्लेबाज बस किसी तरह बचने की कोशिश में रहता है। यही कारण है कि अगर बुमराह 14 सितंबर को अपने बेस्ट फॉर्म रहे तो फिर पाकिस्तान का तबाह होना तय है।
यूएई के खिलाफ बुमराह ने लिए थे 1 विकेट एशिया कप में यूएई के खिलाफ बुमराह ने 1 विकेट हासिल किया था। हालांकि, टीम के लिए कुलदीप यादव और शिमव दुबे ने मिलकर ही यूएई की हालत खराब कर दी थी। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव को जसप्रीत बुमराह की ज्यादा जरूरत भी नहीं पड़ी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को अपना बेस्ट वर्जन दिखाना होगा ताकि टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित हो सके।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…