Select Date:

नीलामी इतिहास में सबसे महंगे सैम करन:पूरन सबसे कीमती विकेटकीपर, ऑलराउंडर्स पर बरसे 103.95 करोड़ रुपए

Updated on 24-12-2022 05:22 PM

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे विकेटकीपर हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा।

मिनी ऑक्शन शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ और रात 8.30 बजे तक यानी 6 घंटे तक चला। टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए का टोटल पर्स था और अधिकतम 87 प्लेयर्स खरीदे जा सकते थे। हालांकि, सभी 10 टीमों ने मिलकर 167 करोड़ रुपए ही खर्च किए और 80 खिलाड़ी खरीदे। ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। उनपर 103.95 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह नीलामी में खर्च की गई राशि का 62.25% है।

405 खिलाड़ियों के नाम नीलामी में थे। लेकिन, 153 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। 73 अनसोल्ड रहे और 80 प्लेयर्स को खरीदार मिल गए। इनमें 29 विदेशी और 51 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL मिनी ऑक्शन के 4 बड़े पॉइंट्स

1. सबसे महंगे सैम करन, क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ा
सैम करन IPL ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सबसे महंगे प्लेयर का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे। कैमरून ग्रीन (17.50 करोड़ रुपए) ने भी मॉरिस के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

2. IPL इतिहास में सबसे कीमती विकेटकीपर बने पूरन
IPL नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे।

अनकैप्ड खिलाड़ियों के ऑक्शन में जम्मू-कश्मीर के विव्रांत शर्मा पर लगी बोली ने सबको सरप्राइज कर दिया। लेफ्ट स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने में सक्षम विव्रांत को सनराइजर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। अनकैप्ड तेज गेंदबाज शिवम मावी को भी टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके अलावा बंगाल के पेसर मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले लेफ्ट हैंड पेसर जोश लिटिल पर भी बड़ी बोली लगी। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 4.40 करोड़ में खरीदा। वे पहली बार IPL ऑक्शन में थे।

4. फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर रिकॉर्ड बोली
उम्मीद के मुताबिक मिनी ऑक्शन में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। 6 घंटे में सभी ऑलराउंडर्स ने 103.95 करोड़ रुपए बटोर लिए। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन को सबसे ज्यादा 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए मिले। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.