Select Date:

आकांक्षा दुबे की मौत केस में मुख्य आरोपी समर सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने गाजियाबाद में दबोचा

Updated on 07-04-2023 08:13 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गाजियाबाद से पुलिस ने मुख्य आरोपी और सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस की मौत के बाद से पुलिस समर सिंह की तलाश कर रही थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह देश से फरार होने की तैयारी कर रहे थे। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने दोनों भाइयों पर बेटी की मौत के तमाम आरोप लगाए थे। आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर पर ही पुलिस ने समर सिंह और उनके भाई संजय स‍िंंह के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने समर सिंह (Samar Singh) को गाजियाबाद से अरेस्ट किया है। अब पुलिस उन्हें अदालत में पेशकर ट्रांजिट रिमांड के लिए बनारस ले जाने की तैयारी कर रही है। समर सिंह के भाई संजय सिंह पर भी Akanksha Dubey Suicide Case में कई आरोप लगे हैं।

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

आकांक्षा दुबे 26 मार्च 2023 को बनारस के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। शुरुआती रिपोर्ट में इसे आत्महत्या बताया गया है। फिर एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने पुलिस में केस दर्ज करवाया और बताया कि समर सिंह और संजय सिंह की वजह से उनकी बेटी ने खुदकुशी की है।

'समर सिंह दे रहे थे आकांक्षा को धमकी'

समर सिंह पर मधु दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'उन्होंने बेटी के साथ काम किया और जब मेरी बेटी ने पैसे मांगे तो वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने बेटी को अश्लील तस्वीरें लीक करने की धमकी भी दी थी।'

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल

मधु दुबे के वकील ने हाल में ही जांच पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह जताया है कि इसमें गड़बड़ी है। पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में एक्‍ट्रेस की मौत की वजह दुम घुटने को बताया गया है। डॉक्‍टर्स ने रिपोर्ट में कहा है कि आकांक्षा दुबे की शरीर पर चोट के कोई न‍िशान नहीं हैं। हालांक‍ि, वकील का कहना है कि एक्ट्रेस के पेट से कुछ भूरा पद्धार्थ म‍िला है, वह क्या है इसकी जांच नहीं की जा रही है।

पुलिस ने समर सिंह के बारे में क्या बताया था

पुलिस ने इससे पहले कहा था कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के बीच संभव है कि ब्रेकअप हुआ होगा और एक्‍ट्रेस ने इसी तनाव में खुदकुशी का फैसला लिया होगा। आकांक्षा दुबे पहले भी डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.