वही तेवर वही अंदाज, बिल्कुल भी नहीं बदले एबी डिविलियर्स, 30 गेंद की पारी में तबाही मचा दी
Updated on
23-07-2025 01:28 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में धमाकेदार वापसी की है। इंडिया चैंपियंस के खिलाफ मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने अपनी तूफानी बैटिंग में धूम मचा दी। साउथ अफ्रीका के लिए डिविलियर्स ने 30 गेंद में नाबाद 63 रनों की पारी खेली। अपनी इस विस्फोट बल्लेबाजी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके भी लगाए। डिविलियर्स की इस शानदार बल्लेबाजी के कारण साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया।
एबी डिविलियर्स के इस विस्फोटक बैटिंग को देख फैंस भी गदगद हो गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बावजूद डिविलियर्स का तेवर बिल्कुल भी नहीं बदला है। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में 360 डिग्री शॉट खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाजी के कारण ही साउथ अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित मैच को 88 रन से अपने नाम किया।
डिविलियर्स ने लपका हैरतअंगेज कैच बल्लेबाजी के अलावा एबी डिविलियर्स ने फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया। खास तौर से उन्होंने युसूफ पठान का कैच जिस तरह से लपका उसे देख सबकी फटी रही गई थी। 41 साल की उम्र में भी डिविलियर्स ने गजब की फुर्ती दिखाई और लंबी दौड़ लगाकर डाइव करते हुए उन्होंने शानदार कैच लिया। डिविलियर्स का यह कैच अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।
इंडिया चैंपियंस की बैटिंग रही खराब साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस की बैटिंग बहुत ही निराशाजनक रही। भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 3 रनों का योगदान दे पाए। शिखर धवन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए जबकि रॉबिन उथप्पा ने 2 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियंस चैंपियंस ने 44 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए। ऐसे में भारतीय टीम शुरुआती झटके से नहीं उबर पाई और 111 रन के स्कोर पर उसने हार मान ली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…