लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सम्राट चौधरी की 'स्मार्ट टीम' तैयार, सभी नाम तय बस ऐलान बाकी
Updated on
19-07-2023 12:56 PM
पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी अब तक अपनी प्रदेश समिति की घोषणा नहीं कर पाए हैं। कहा जा रहा है लोकसभा चुनाव 2024 और उसके बाद बिहार विधानसभा 2025 चुनाव के लिए वे एक मजबूत और संतुलित टीम चुनावी मैदान के लिए तैयार करने में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि चौधरी टीम के करीब सभी नामों को तय कर चुके हैं और दिल्ली से लौटते ही वे प्रदेश समिति की घोषणा कर सकते हैं। सम्राट चौधरी सोमवार को दिल्ली गए। सम्राट चौधरी जब अध्यक्ष बने थे, तब से निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की टीम के सहारे वे संगठन के कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। ऐसे में अब वे अपनी कार्यकारिणी समिति बनाएंगे।
बिहार में सम्राट की स्मार्ट टीम के बारे में जानिए
भाजपा के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि सम्राट चौधरी ने समिति बनाने में सभी वरिष्ठ नेताओं की सलाह ली है। मकसद यही था कि समिति पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों पर किसी तरह का विवाद नहीं हो। पुरानी प्रदेश समिति के भी करीब 30 से 40 प्रतिशत लोगों को नई कार्यकारिणी में जगह मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि कुछ के दायित्व बदलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी समिति की घोषणा के साथ ही कुछ मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा भले हो जाए, लेकिन अधिकांश मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा बाद में होने की संभावना है।
बिहार बीजेपी की ताकत फिलहाल इतनी
प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अभी की कार्यकारिणी में कुल 111 सदस्य हैं। पदाधिकारियों में प्रदेश संगठन महामंत्री को छोड़कर चार महामंत्री, 12 उपाध्यक्ष और 12 प्रदेश मंत्री हैं। नौ प्रदेश प्रवक्ता हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री हैं। 15 प्रतिशत सदस्य स्थायी आमंत्रित होते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कहते है कि अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऐसी प्रदेश की टीम बनाने की है जो आने वाले चुनाव में दमदार प्रदर्शन कर सके। उनका कहना है कि टीम के जरिए सामाजिक समीकरण को भी साधने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में तय माना जा रहा है कि चौधरी की टीम में युवाओं की संख्या अधिक होगी।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…