साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग का 17 जनवरी को ग्लोबल 'गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट' होने वाला है। इस लाइव इवेंट में कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म और ऑफिशियल वेबसाइट पर इवेंट की जानकारी दी है।
हर साल कंपनी फरवरी में अपनी सबसे प्रीमियम S सीरीज को लॉन्च करती है, लेकिन इस साल एक महीने पहले यह इवेंट किया जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार, 17 जनवरी को रात 11:30 बजे यह इवेंट कैलिफोर्निया के सैन होजे के SAP सेंटर में शुरू होगा, जिसे कंपनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म और वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम करेगी।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस साल का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट फोन की लॉन्चिंग के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस रहेगा। कंपनी का कहना है कि नई गैलेक्सी S सीरीज में AI फीचर्स मिलेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी रिंग भी लॉन्च कर सकती है कंपनी
रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग न्यू वियरेबल टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है, जिसमें ज्यादा संभावना गैलेक्सी रिंग की है। गैलेक्सी रिंग के जिसके जरिए यूजर्स अपनी फिटनेस के साथ हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर सहित कई हैल्थ मेट्रिक्स को ट्रैक और मॉनिटर कर सकेंगे।
कंपनी ने अपकमिंग गैलेक्सी स्मार्टफोन की प्रीबुकिंग शुरू की
कंपनी ने 'नेक्स्ट गैलेक्सी VIP पास' नाम से अपकमिंग गैलेक्सी स्मार्टफोन की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। बायर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ₹1999 पेमेंट करके फोन को प्रीबुक कर सकते हैं। सैमसंग ने कहा है कि फोन की प्रीबुकिंग करने वाले कस्टमर्स को ₹5000 तक का बेनिफिट मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट में अपकमिंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन के बारे में कई जानकारियां सामने आ गईं हैं। आइए इन्हीं रिपोर्ट्स के अनुसार स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी 24 सीरीज : एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन