अल्लू अर्जुन को संदीप वांगा रेड्डी ने फिल्म से किया बाहर? Jr NTR लेंगे जगह! पहले दीपिका को 'स्पिरिट' से निकाला था
Updated on
12-06-2025 02:43 PM
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि वो 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की अपकमिंग मूवी से निकाल दिए गए हैं। ये फिल्म भी फिलहाल रोक दी गई है, जिसे अल्लू अर्जुन ने पिछले साल साइन किया था। इससे पहले संदीप की फिल्म से दीपिका पादुकोण को भी निकाला गया था। जानिए पूरा मामला।
सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, Allu Arjun ने पिछले साल 'एनिमल' डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक फिल्म साइन की थी। हालांकि, अब अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि फिल्म को रोक दिया गया है और अल्लू अर्जुन को इससे हटा दिया गया है।
जूनियर एनटीआर को किया जाएगा कास्ट
हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन की जगह जूनियर एनटीआर को इस फिल्म में बतौर हीरो कास्ट किया जा सकता है। अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने 'आरआरआर' फिल्म में साथ काम किया था, जिसे एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था।
दीपिका को किया था बाहर!
दिलचस्प बात ये है कि ये घटना कुछ हफ्ते पहले ही हुई है, जब संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को प्रभास की 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी जैसी मांग की थी, जो संदीप को पसंद नहीं आई। दरअसल, दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है और अब वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस कर रही हैं।
कहानी लीक करने के आरोप
संदीप ने X पर एक पोस्ट लिखा था। इसमें किसी का नाम नहीं था, लेकिन उन्होंने एक हीरोइन पर 'गंदे पीआर गेम' और 'स्पिरिट' की कहानी लीक करने का आरोप लगाया था।
एटली की फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका
अल्लू अर्जुन की बात करें तो वो जल्द ही एटली की फिल्म में नजर आएंगे और इसमें दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म का नाम फिलहाल AA22xA6 है। अल्लू अर्जुन इसमें डबल रोल में नजर आएंगे। ये 2025 के मध्य में फ्लोर पर आएगी और 2026 में रिलीज होगी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…