नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के आरपीएसजी समूह ने सोमवार को द हंड्रेड फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के संचालन के लिए लंकाशर के साथ साझेदारी का अधिकार हासिल कर लिया है। इसी के साथ आईपीएल और एसए20 लीग के बाद अब आरपीएसजी समूह के पास इंग्लैंड की लीग में भी एक टीम होने वाली है।
फ्रेंचाइजी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी
‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार आरपीएसजी समूह ने फ्रेंचाइजी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई। आरपीएसजी समूह ने इससे पहले शुक्रवार को ‘लंदन स्पिरिट’ के लिए असफल बोली लगाई थी। इस समूह ने हालांकि कथित तौर पर लगभग 116 मिलियन पाउंड में मैनचेस्टर स्थित द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी हासिल कर ली।रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दोनों पक्ष (लंकाशर और आरपीएसजी समूह) अब आठ सप्ताह तक इस सौदे की शर्तों पर चर्चा करेंगे। लंकाशर ने पहले सुझाव दिया है कि वे अपने 51 प्रतिशत हिस्सेदारी में से कुछ को बेचने के बारे में चर्चा के लिए तैयार हैं। यह रकम हालांकि इतनी अधिक होनी चाहिए कि वह अपने बैंक ऋण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा चुकाने में सक्षम हो।’
करोड़ों में खरीदी हैं टीमें
आरपीएसजी ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक गोयनका ने 2022 में एसए20 में डरबन फ्रेंचाइजी खरीदने से पहले 2021 में आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स फ्रेंचाइजी को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…