Select Date:

संजीव गोयनका ने पहले लगाई क्लास फिर जीता दिल, जानें कप्तान ऋषभ पंत के बारे में क्या-क्या कहा

Updated on 02-04-2026 01:00 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बीते 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सीजन का पांचवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया। यह लखनऊ पर दिल्ली की आईपीएल में लगातार पांचवीं जीत थी।

इस हार के बाद हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका काफी नाराज नजर आए। मैच ख्तम होने के बाद मैदान पर उनको हेड कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान ऋषभ पंत के साथ देखा गया। बातचीत के दौरान उनके रिएक्शंस उनकी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। उनके बातचीत के कुछ फोटोज भी सामने आए हैं। वहीं इसको लेकर संजीव गोयनका सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने ऑफीशियल एक्स अकाउंट पर हार के बाद बड़ा बयान भी दिया है।

संजीव गोयनका ने अपने बयान में क्या कहा?

संजीव गोयनका ने एक्स पर अपनी टीम एलएसजी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह लंबा सीजन है और इस तरह के मोमेंट कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर स्ट्रेंथ के साथ जवाब देने का पूरा भरोसा है। फैंस को इकाना स्टेडियम में अपना सपोर्ट दिखाने के लिए शुक्रिया। हम मजबूती से वापसी करेंगे। इस सीजन में लखनऊ की अभी कहानी लिखी जानी बाकी है।'

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवर में 141 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई थी। 142 रन का टारगेट दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। दिल्ली के 4 विकेट 26 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच मैच विनिंग साझेदारी हुई। रिजवी 70 तो स्टब्स 39 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों मैच जिताकर ही वापस डग आउट में लौटे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.