नई दिल्ली: संजू सैमसन ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 41 गेंदों पर 51 रन बनाकर एशिया कप और 2023 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह पाने के लिए मजबूत दावा पेश किया है। सैमसन जब मैदान पर उतरे तो भारत की रन बनाने की रफ्तार थोड़ी स्लो थी, लेकिन उन्होंने छक्के से डील करते हुए विंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया।