संजू सैमसन ने राशिद खान की निकाली हेकड़ी, छक्कों की हैट्रिक लगाकर मचाई सनसनी
Updated on
17-04-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का 23वां मैच डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस और रनर्स अप राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल के फाइनल का बदला इस मैच में गुजरात से लिया। आरआर 3 विकेट से यह मैच अपने नाम करने में सफल रही, जिसके चलते वह 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। गुजरात के खिलाफ कप्तान संजू सैमसन का बल्ला भी जमकर बोला। उन्होंने टाइटंस के गेंदबाजों की जमकप धुनाई की। संजू ने गुजरात के स्टार स्पिनर राशिद खान को ही अपने निशाने पर ले लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सैमसन ने राशिद को एक ही ओवर में एक के बाद एक 3 छक्के लगा दिए, जिसकी वीडियो भी अब वायरल हो रही है।
संजू ने राशिद के खिलाफ लगाई छक्कों की हैट्रिक
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का 13वां ओवर गुजरात टाइटंस की तरफ से अफगानिस्तान के स्टार और अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान डाल रहे थे। राशिद ने अब तक इस टूर्नामेंट में जबरदस्त गेंदबाजी की और किसी को अपने आगे टिकने नहीं दिया। लेकिन संजू सैमसन के सामने उनकी दाल नहीं गली। संजू ने राशिद का मार-मारकर तेल निकाल दिया।
राशिद खान के (13वां ओवर) ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन ने पहले लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर सैमसन ने छोटी गेंद देखते हुए बैकफुट पर जाकर मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया। वहीं चौथी गेंद भी खान ने शॉट डाली, जिसका अंजाम भी वही हुआ जो अन्य दो गेंदों का हुआ। संजू ने इस गेंद को भी बैकफुट पर जाकर बाउंड्री के बाहर मार दिया और पूरे 6 रन बटोरे। इस तरह राशिद खान के खिलाफ संजू ने छक्कों की हैटट्रिक लगाई।
संजू ने 60 रन की खेली विस्फोटक पारी
178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली, जिसने टीम के रन चेज में अहम भूमिका निभाई। संजू ने 32 गेंद में 187 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 60 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। बहरहाल, अंत में राजस्थान 14 गेंदें और 3 विकेट शेष रहते मुकाबला जीत गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…