नामीबिया के सामने फेल होने के बाद भी संजू सैमसन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे
Updated on
13-02-2026 12:59 PM
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ भारत ने आसान जीत दर्ज की। उन्होंने नामीबिया को 93 रन से हराया। इस मैच में खराब फॉर्म से गुजर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी खेलने का मौका मिला। दरअसल, अभिषेक शर्मा इस मुकाबले के लिए अनफिट थे। उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में एक बार फिर से मौका मिला।
इस मौके का भी संजू सैमसन ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने 8 गेंद में 22 रन बनाए। सैमसन ने तेज बल्लेबाजी तो की लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। हालांकि, इसके बावजूद संजू एक अनोखा रिकॉर्ड इस मैच में बना गए।
आपको बता दें कि नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन का डेब्यू मैच था। वह इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे थे। इसी के साथ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में भारत के डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपना वर्ल्ड कप डेब्यू 31 साल और 93 दिन की उम्र में किया।इस मामले में संजू सैमसन ने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू 31 साल और 40 दिन की उम्र में किया था। हालांकि, भारत के लिए टी20 विश्व कप में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी अमित मिश्रा हैं, जिन्होंने 31 साल और 117 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।
खराब फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन
संजू सैमसन इस वक्त खराब फॉर्म में चल रहे हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मुख्य विकल्प थे। लेकिन, विश्व कप से ठीक पहले खेली गई न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सैमसन पूरी तरह से फेल रहे थे, जिसके बाद अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए मुख्य ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन बन गए हैं। अभिषेक शर्मा के फिट होने के बाद सैमसन को एक बार फिर प्लेइंग 11 से ड्रॉप किया जा सकता है।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…