संजू सैमसन ने जीता दिल, लास्ट बॉल डिफेंड किया ताकि सेंचुरी बना जाए यशस्वी जायसवाल, फिर क्या हुआ?
Updated on
12-05-2023 07:54 PM
कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स गुरुवार 11 मई की रात ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में जगह बना ली। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। वह 47 गेंदों पर 98 बनाकर नाबाद लौटे। जायसवाल अपने दूसरे आईपीएल शतक से सिर्फ इसलिए चूक गए क्योंकि जब जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी तो बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 94 रन पर खेल रहा था। ऐसे में वह जरूरी छक्का नहीं लगा पाए पर चौका मारने के बाद उनके चेहरे पर मैच फिनिश करने की खुशी साफ देखी जा सकती थी।
मैच के दौरान एक लम्हा ऐसा भी आया जब यशस्वी जायसवाल को शतक पूरा करने के लिए कप्तान संजू सैमसन फुल सपोर्ट में नजर आए। 13वें ओवर में जब जीत के लिए सिर्फ तीन रन की जरूरत थी, तब केकेआर के स्पिनर सुयश शर्मा ने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, लेकिन संजू सैमसन किसी तरह उस पर बल्ला डालकर डिफेंड करने में कामयाब रहे फिर उन्होंने जायसवाल को अगले ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारने का इशारा किया। युवा खिलाड़ी हालांकि छक्के की जगह चौका ही मार पाया और दो रन से अपने शतक से चूक गया।
IPL सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर
616- शॉन मार्श, 2008
575*- यशस्वी जायसवाल, 2023
516- ईशान किशन, 2020
512- सूर्यकुमार यादव, 2018
480- सूर्यकुमार यादव, 2020
यशस्वी की दिल खोलकर तारीफ रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, ‘मुझे कुछ नहीं करना था। बस स्ट्राइक रोटेट करके उसकी बल्लेबाजी देख रहा था, उसे पावरप्ले पसंद है और खुशी है कि उसने इतना शानदार खेला। टीम का माहौल बहुत अच्छा है और आज जोस बटलर ने जायसवाल के लिए अपना विकेट गंवा दिया। इसी से पता चलता है कि कैसा माहौल है।’
चहल लीजैंड हैं इस मैच में युजवेंद्र चहल ने चार शिकार किए। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस पर चहल कहते हैं, 'अब चहल को लीजैंड कहना चाहिए। हम खुशकिस्मत हैं कि वह हमारी टीम में है। उसे बस बिना कुछ कहे गेंद सौंप दो और वह अपेक्षाओं पर खरा उतरता है। हमें दो और क्वार्टर फाइनल खेलने हैं। दबाव हमेशा रहता है क्योंकि हर मैच क्वार्टर फाइनल की तरह है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…